Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

मदर्स रेसिपी ने लॉन्च की ‘छोटू चटनी’ की नई रेंज उपलब्ध है 5 वैरिएंट्स में 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] सोचिये की आप ऐसी चटनी जिससे मुंह में पानी आ जाये उसके बिना आप अपनी पसंदीदा नमकीन को खाने जा रहे है। हर भारतीय भोजन और स्ट्रीट फूड का एक सबसे मुख्य भाग, चटनी सदियों से हमारी पुरानी संस्कृति का प्रतीक रही है जो कभी भी आपकी स्वाद की कलिकाएं को खुश करना बंद नहीं करती है। उनका चटपटा और जायकेदार स्वाद किसी भी नरम व्यंजन को उसके चटपटे स्वाद से बदल सकता है!

       समोसा, बटाटा वड़ा, पकौड़ा, पनीर टिक्की हो या हरा भरा कबाब का क्लासिक कॉम्बिनेशन ,बिना धनिया पुदीना चटनी के सब अधूरा है। इमली खजूर की चटनी के बिना रगड़ा पैटीज़, दही भल्ला, सेव पुरी, पापड़ी चाट सब अधूरे है। मदर्स रेसिपी, भारत का प्रमुख खाद्य ब्रांड में से एक, जो पहले से ही चटनी की श्रेणी में अग्रणी है, मदर्स रेसिपीने ‘छोटू चटनी’ के नाम से एक नई रेंज को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत केवल 25 -30 रुपए है। चटनी की यह ब्रांड-न्यू रेंज न केवल सस्ती है, बल्कि विश्वसनीय है और सफ़र के दौरान ले जाने में आसान भी है। छोटू चटनी को आप अपने पसंद के खाने में डिप के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. नई छोटू चटनी – इमली खजूर, धनिया पुदीना, पानीपुरी पेस्ट मिक्स, भेलपुरी चटनी को मुंबई, नागपुर, पुणे, दिल्ली एनसीआर, बैंगलोर, अहमदाबाद, ठाणे, बड़ौदा, सूरत में उपलब्ध कराया गया है और बहुत जल्द ही इसे अन्य शहरों में भी लॉन्च किया जाएगा। लाल मिर्च का ठेचा मुंबई, पुणे, नागपुर, कोल्हापुर के बाजारों में उपलब्ध है।

मुख्य विशेषताऐं:

  • स्वादिष्ट भारतीय चटनी
  •  स्वच्छ और विश्वसनीय
  • सफ़र के दौरान ले जाने में आसान
  • आसान और सुविधाजनक पैकेजिंग – एरोमा सील और स्पिल-प्रूफ
  • छोटू चटनी स्पाउट पैक देता है लेटेस्ट, ट्रेंडी और प्रीमियम लुक
  • स्टोर करने में आसान

तीखी चटनी के साथ भारतीय भोजन के स्वाद को एक अनोखा मिश्रण बनाया जा सकता है। मदर्स रेसिपी चटनी रेंज मसालों का एक उत्तम मिश्रण है। छोटू स्पाउट पैक में अब सभी 5 प्रकार उपलब्ध हैं जो उपभोक्ताओं के उपयोग के लिए सुविधाजनक हैं, बहुत सस्ते हैं और एक आधुनिक और प्रीमियम लुक के साथ है, सफ़र के दौरान इसे ले जाना आसान है, इसकी कैप अरोमा-सील्ड और स्पिल-प्रूफ हैं। आसानी से इस्तेमाल किये जाने वाले स्पाउट पैक में आकर्षक रूप से पैक किया गया है, यह निश्चित रूप से सबसे स्वादिष्ट तरीके से रोजमर्रा के घर के बने स्नैक्स का स्वाद बढ़ाएगा।

    छोटू चटनी रेंज के हाल ही के लॉन्च पर बात करते हुए सुश्री संजना देसाई, कार्यकारी निदेशक ने कहा, “मदर्स रेसिपी में हम ऐसे प्रोडक्ट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो स्वाद को संतुष्ट करते हैं और भारतीय उपभोक्ता के लिए सही हैं। चटनी के सभी 5 प्रकारों के एक छोटे SKU के रूप में लॉन्च करने का  विचार हर किसी के लिए सुविधा और इस्तेमाल में आसानी को जोड़ना है और साथ ही इसे विभिन्न प्रकार के खाने के साथ प्रयोग करने का मौका देता है। हमने जान-बूझकर इस स्वादिष्ट चटनी को अधिक सुविधाजनक और आसानी से डालने वाले स्पाउट पैक में पेश किया है ताकि घर पर ही अच्छा और क्वालिटी फ़ूड खाने की आदत डाली जा सके। 

संबंधित पोस्ट

 सीडी देशमुख प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान की यूपीएससी प्री-प्रैक्टिस परीक्षा में उत्साहजनक उपस्थिति 

Aman Samachar

भूटान स्टार्टअप शिखर सम्मेलन के विजेताओं ने किया वेबेल-फुजिसॉफ्ट-वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दौरा  

Aman Samachar

गरीबों की मदद करने वालों के चलते इंसानियत अभी भी जिन्दा है , बूट पालिस करने वाले की भावना

Aman Samachar

पिनेकल इंडस्ट्रीज ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए एडवांस्ड सीटिंग सिस्टम की शुरुआत की

Aman Samachar

सरस बिक्री प्रदर्शनी में महिलाओं के उत्पादों की बिक्री 66.31 लाख की रिकॉर्ड बिक्री 

Aman Samachar

मनपा कर्मचारियों को 15 हजार रुपये दिवाली सनुग्रह अनुदान देने की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!