Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ऐरोली व घनसोली विभाग में शुरू अनधिकृत निर्माण पर मनपा का चला हथौड़ा 

नवी मुंबई  [ युनिस खान ] ऐरोली विभाग के सेक्टर 3 में अनधिकृत तरीके से शुरू ग्राउंड प्लस टू मंजिली इमारत को मनपा के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने तोड़ दिया है।  अनधिकृत निर्माण को रोकने व हटाने के लिए मनपा ने नोटिस देने के बाद आज ऐरोली व घनसोली विभाग में तोडू कार्रवाई किया है।

                   मनपा क्षेत्र के ऐरोली विभाग के सेक्टर 3 के भूखंड क्रमांक जे 267 , जे 277 , जी 131 व डी 4 भूखंड पर बगैर मनपा की अनुमति ग्राउंड प्लस टू मंजिली इमारत का निर्माण शुरू था।  मनपा ने उक्त अनधिकृत निर्माण को स्वतः तोड़कर हटाने का नोटिस जारी किया था।  इसके बावजूद निर्माण नहीं रोकने पर आज मनपा के दस्ते पुलिस सुरक्षा तोडू कार्रवाई किया है।  इसी तरह घनसोली विभाग के शिवाजी तालाब परिसर , घनसोली गाँव में आरसीसी तल मंजिल का कालम को तोड़ दिया है। मनपा ने जेसीबी मशीन , ब्रेकर , गैस  कटर की मदद से अनधिकृत निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई किया है।  मनपा अधिकारीयों ने आगे भी अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने का संकेत दिया है।

संबंधित पोस्ट

एफकॉन्सने ग्रेटर मेल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की स्थापना की

Aman Samachar

सरकारी व निजी अस्पतालों की सुरक्षा के लिए बनी टास्क फ़ोर्स की बैठक में मनपा आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

Aman Samachar

 अब ग्राहक कर सकते हैं ब्लू डार्ट के सभी प्लेटफार्मों पर what3words का इस्तेमाल

Aman Samachar

रिन्यूएबल एनर्जी अलायंस के साथ ईवी परिवहन में बड़ा बदलाव लाने वाली पहली कंपनी बनी ग्रीनसेल मोबिलिटी

Aman Samachar

जैन मंदिर के पास बीट पुलिस चौकी बनाने की कांग्रेस ने की मांग 

Aman Samachar

विंज़ो बना एमसेवा पर आने वाला भारत का पहला इंटरैक्टिव एंटरटेनमेन्‍ट प्‍लेटफॉर्म  

Aman Samachar
error: Content is protected !!