Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़हलचल

विधायकों के निलंबन के विरोध में भाजपा ने किया आन्दोलन

भिवंडी [ एम हुसेन ]  राज्य विधानसभा में 12 विधायकों का निलंबन सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। सभापति को किसी प्रकार की गाली गलौज भाजपा के सदस्यों ने नहीं की। विरोधियों की संख्या कम कर विरोध से बचने की सरकार ने कोशिस किया है।
                      ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सरकार गलत आरोप लगाकर महाविकास आघाडी सरकार ने भाजपा के 12 विधायकों को सोमवार को निलंबित कर दिया है। जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी भिवंडी शहर जिला द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद कपिल पाटील,विधायक महेश चौगुले के मार्गदर्शन और जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी की अध्यक्षता में भाजपा जिला मध्यवर्ती कार्यालय के बाहर मंगलवार को महाविकास आघाडी सरकार के विरोध में आंदोलन किया गया है। उक्त अवसर पर संघटन महासचिव एड.हर्षल पाटील, जिला उपाध्यक्ष जियालाल गुप्ता, सत्वशीला जाधव, युवा अध्यक्ष राजू चौघुले, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता परमानी, जिला प्रसिद्धी प्रमुख पी.डी.यादव,  उत्तर भारतीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण मिश्रा, दक्षिण भारतीय अध्यक्ष मोहन कोंडा, बिहार प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपक झा,  सांस्कृतिक सेल संयोजिका मानसी राजे, आध्यात्मिक आघाडी संयोजक शंकर वडिगोपुला, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र वासम, भरत भाटी, मारुती देशमुख, जिला सचिव बालमुकुंद शुक्ला, ब्रिजेश पांडे, डिम्पल व्यास, कल्लू जैस्वाल, अनिल केशरवानी, अनिल ठक, विजय पांडेय, लता वाघमारे, संभुनाथ गुप्ता, हीरालाल कोरे, अनुराग केशरवानी, सुनील हुल्ले, मुकेश चव्हाण, कार्यालय प्रमुख नंदन गुप्ता आदि सहित भाजपा  पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में  उपस्थित थे ।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

न्यूगो (NueGo) ने 5 शहरों में भारत की पहली प्रीमियम इलेक्ट्रिक इंटर-सिटी कोच सर्विसेस शुरू की

Aman Samachar

सहायक आयुक्त सहित 16 कर्मचारी हुए मनपा से सेवा निवृत्त

Aman Samachar

एसबीआई जनरल का रेडियो अभियान रेखांकित करता है कि मेडिकल इमरजेंसी को वित्तीय आपातकाल न बनने दें

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक का रिटेल लोन में विशेष दीवाली आफर

Aman Samachar

द इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी लिमिटेड में शामिल हुआ टी-सीरीज़ 

Aman Samachar

पुलिस कालोनी की घटिया दर्जे की मरम्मत कार्य करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डालने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!