Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

फ्यूचर जेनरली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने बच्चों के बीच 3000 से अधिक साक्षरता किट्स किया वितरित

मुंबई,  समाज के प्रति अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाने के लिए फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एफ.जी.आई.आई.) ने अल्पसुविधाप्राप्त बच्चों को साक्षरता को बेहतर बनाने और लॉकडाउन के दौरान पढ़ने की आदतें डालने में मदद करने हेतु ‘रूम टू रीड’ नाम के एक ग़ैर-सरकारी संस्थान के साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया है। इस साझेदारी के माध्यम से, इस कंपनी ने महाराष्ट्र के 12 स्कूलों से संपर्क किया और कक्षा 1-5 के बच्चों को 3089 साक्षरता किट्स वितरित कीं।
वितरित की गई किट्स में कहानियों की पुस्तकें, लिखने के लिए शीट्स, स्टेशनरी और एक्टिविटी कार्ड्स शामिल थे, जिससे बच्चों को कोविड-19 के बीच बेहतर तरीके से पढ़ने में मदद मिली। साक्षरता किट्स को भी व्यावहारिक आवश्यकताओं के अनुसार अनुकूलित किया गया था और समझने में आसानी के लिए हिंदी और मराठी भाषा में वितरित किया गया था।
फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस की मुख्य विपणन अधिकारी, सुश्री रुचिका वर्मा ने कहा, “इस बात में हमारा दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा भविष्य के लिए बीमे की तरह होती है। इस अभूतपूर्व समय में भी किसी भी बच्चे को पढ़ाई से वंचित नहीं रहना चाहिए। विशेष तौर पर ग़रीब और अल्पसुविधाप्राप्त परिवार के  बच्चों के बीच किताबें वितरित करने के हमारे कदम से उन्हें अपने सपनों से समझौता न करने में मदद मिलेगी। हम रूम टू रीड को धन्यवाद देना चाहते हैं कि उन्होंने हमें इन बच्चों तक पहुँचने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने में हमारी मदद की।”
रूम टू रीड के कंट्री डायरेक्टर, सौरव बनर्जी ने कहा, “कोविड की महामारी से पूरे देश में शिक्षा बुरी तरह से प्रभावित हुई है। शिक्षा के इस संकट से निपटने के लिए, रूम टू रीड ने कई अभिनवकारी समाधान ढूँढ़ निकाले हैं। जिन बच्चों के पास डिजिटल संसाधनों की सुविधा उपलब्ध नहीं है, उनके बीच शिक्षा को निरंतर बनाए रखने के लिए, हमने उन्हें साक्षरता किट्स के रूप में भौतिक स्व-शिक्षण सामग्री प्रदान की है। व्यावहारिक स्तर पर सरकारी शिक्षकों के साथ सुसमन्वय स्थापित कर माता-पिता को ये किट्स सौंपे गए थे। हम बच्चों की शिक्षा में सहयोग प्रदान करने और अपना योगदान देने के लिए फ्यूचर जेनराली को धन्यवाद देना चाहते हैं।”
फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के विषय में
फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भारत में रिटेल व्यवसाय में क्रांति लाने वाले – फ्यूचर ग्रुप और दुनिया की 70 सबसे बड़ी कंपनियों* में से एक और 190 वर्ष पुराने वैश्विक बीमा समूह – जेनराली के बीच एक संयुक्त उद्यम है। इस कंपनी को व्यक्तियों और कॉरपोरेट कंपनियों को जोखिम का प्रबंधन करने और उसे कम करने में मदद करने हेतु बीमा के खुदरा, व्यावसायिक, व्यक्तिगत और ग्रामीण समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से सितंबर 2007 में गठित किया गया था।
जेनराली ग्रुप और भारत के रिटेल क्षेत्र की क्रांतिकारी कंपनी, फ्यूचर ग्रुप के उत्पादों के विविधतापूर्ण वर्गों में बीमा की विश्वस्तरीय विशेषज्ञता से फ्यूचर जेनराली इंडिया समुचित रूप से लाभान्वित होती रही है।

संबंधित पोस्ट

मनपा की मीनाताई ठाकरे नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ने जीता प्रथम पुरस्कार

Aman Samachar

मनपा आम चुनाव 2022 के लिए प्रभाग रचना से संबंधित आपत्ति व सुझाव 14 फरवरी तक आमंत्रित 

Aman Samachar

 ग्रैंड मराठा फाउंडेशन के शिविर में लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ 

Aman Samachar

वर्तक नगर म्हाडा के 160 गरीब परिवारों को बेघर करने की साजिश – एड विक्रांत चव्हाण 

Aman Samachar

सिड्को की तर्ज पर जेएनपीटी प्रकल्पग्रस्तों को न्याय व नवी मुंबई के निवासियों को सेवा शुल्क में छूट –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

  महावितरण के पुराने पीडी बकाया भुगतान के लिए स्वर्णिम अभय योजना

Aman Samachar
error: Content is protected !!