Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

पड़ोसी के बुरी तरह पिटाई से घायल दो वर्षीय बालक

 भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] शेलार ग्राम पंचायत हद स्टेटमेंट पाड़ा में मजदूरी करने वाले व्यक्ति के 2 वर्षीय लड़के को पड़ोसी द्वारा अकारण ही पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है. पड़ोसी की मारपीट से बच्चे का हाथ टूट गया है.घटना के 4 दिन बाद भी पीड़ित परिवार की शिकायत पुलिस दर्ज करने में आनाकानी कर रही है.
         मिली जानकारी के अनुसार 2 वर्षीय बच्चे की मां मुमताज शेख मिठपाडा केडीया कंपाऊंड स्थित झोपडपट्टी में 4 बच्चों के साथ रहती है.विधवा मुमताज परिवार के पालन पोषण के लिए कैटरर्स सहित शादी समारोह में बर्तन आदि धोकर व अन्य घरों में काम कर गुजारा करती है.4 दिन पूर्व मुमताज जब काम पर गई थी तो उसका 2 वर्षीय बच्चा मोहम्मद कैफ पड़ोसी के घर चला गया.पड़ोसी महिला जरीना ने बच्चे के घर मे आने से नाराज होकर डंडे से हाथ-पैर में मारा जिससे हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया है.शाम को घर लौटी मुमताज शेख बच्चे कैफ की हालत देखकर दंग रह गयी.मुमताज बच्चे को लेकर आईजीएम अस्पताल गई जहां डाक्टर नें जांच कर फ्रैक्चर बताया और मरहम-पट्टी कर वापस कर दिया है.पीड़िता का आरोप है कि 4 दिन उपरांत भी पुलिस आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने में आनाकानी कर रही है.पीड़ित बच्चे की गरीब मां नें भिवंडी तालुका पुलिस से न्याय की फरियाद की है.

संबंधित पोस्ट

एसआरडी की ठाणे में पहली सोसायटी को 17 वर्ष बाद मिली ओसी 

Aman Samachar

मुंब्रा कौसा में 13 वर्षो से बन रही मनपा अस्पताल शुरू न होने से उपचार सेवा से वंचित नागरिक 

Aman Samachar

राज्य के सभी धार्मिक स्थल सोमवार पडवा के दिन से खुलेंगे , नियमों का पालन आवश्यक – मुख्यमंत्री 

Aman Samachar

ठाणे शहर में भगवान परशुराम का स्मारक बनाने की मांग

Aman Samachar

14 अक्टूबर से ठाणे में देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा ,16 अक्टूबर को राष्ट्रीय संत सम्मेलन

Aman Samachar

कोपरी में 100 विधवाओं को मंत्री रविन्द्र चव्हाण के हाथो सिलाई मशीन वितरित

Aman Samachar
error: Content is protected !!