Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

1181 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर मनपा ने वसूले 1 लाख 33 हजार रुपये दंड

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों का चलन जोरों पर होने के चलते मनपा ने विशेष मुहीम शुरू कर 1181 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया है। इस कार्रवाई में प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दुकानदारों से 1 लाख 33 हजार 900 रूपये दंड वसूल किया है।
           भिवंडी शहर के कचरे में प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों की भरमार साफ-साफ इस बात का प्रमाण देती है की मनपा प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण भिवंडी शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक और प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग धड़ल्ले से जारी है। इस बात की जानकारी होने पर भिवंडी महानगर पालिका आयुक्त सुधाकर देशमुख के आदेश के बाद मनपा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उपायुक्त दीपक झिंजाड़ व सहायक आयुक्त प्रीति गाड़े के मार्गदर्शन में मुख्य आरोग्य निरीक्षकों की टीम ने भिवंडी मनपा की सभी 5 प्रभाग समिति क्षेत्र में लगातार 3 दिन तक दुकानदार, सब्जी व फल विक्रेताओं और फेरीवालों पर छापेमारी की कार्रवाई की है।इस कार्रवाई के दौरान 1181 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया। साथ ही दुकानदारों से दंड के स्वरूप 1 लाख 33 हजार 900 रुपये वसूल किये गए।  इस कार्रवाई से दुकानदारों व फेरी वालों में हड़कंप मचा हुआ है।  मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियों के निर्माताओं एवं उपयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने के संकेत दिए हैं।

संबंधित पोस्ट

एयू एसएफबी ने बीबीपीएस प्लेटफॉर्म पर वीडियो बैंकिंग के माध्यम से पहला परेशानी-मुक्त बिल भुगतान शुरू 

Aman Samachar

स्थानीय निकायों को महासभा आयोजित करने का सरकार ने नीतिगत निर्णय नहीं लिया तो उच्च न्यायालय 23 फरवरी को सुनाएगा आदेश 

Aman Samachar

कोरोना समस्या के मदद के लिए युवक कांग्रेस ने शुरू किया वार रूम 

Aman Samachar

एडवोकेट यासीन मोमिन रईस हाई स्कूल के चेयरमैन नियुक्त

Aman Samachar

टोरेंट की शिकायत पर बिजली चोरी का मामला दर्ज

Aman Samachar

शहापुर में पशु वैद्यकीय दवाखाना की इमारत का सभापति के हाथो भूमिपूजन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!