Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू एग्री इंफ्रा फंड अभियान के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार जीता

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पंजाब नैशनल बैंक, देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए एग्री इंफ्रा फंड अभियान के अंतर्गत आयोजित “एग्री इंफ्रा फंड अवार्ड समारोह 2022” में टारगेट अचीवर्स की श्रेणी के लिए प्रथम पुरस्कार हासिल किया। पीएनबी ने एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर फंड योजना के अंतर्गत समग्र प्रदर्शन के लिए द्वितीय पुरस्कार भी जीता।

        यह पुरस्कार माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, श्री नरेंद्र तोमर द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री कैलाश चौधरी, राज्य मंत्री कृषि एवं किसान कल्याण, भारत सरकार, श्री अरुण शर्मा, महाप्रबंधक, पीएनबी व श्री कुलदीप सिंह राणा, उप महाप्रबंधक, पीएनबी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

         आत्मानिर्भर भारत पैकेज के अंतर्गत एग्री इंफ्रा फंड एक समर्पित योजना है जो फसल कटाई के बाद के प्रबंधन के बुनियादी ढांचे और सामुदायिक कृषि आस्तियों के निर्माण के लिए मध्यम अवधि की ऋण सुविधा प्रदान करती है। अब तक इस योजना के अंतर्गत रु.10,131 करोड़ की ऋण स्वीकृति के साथ 13,700 परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई है। इस अवसर पर, गणमान्य व्यक्तियों व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा बैंक को इसकी उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी गई तथा सशक्त देश के निर्माण के लिए सतत परिश्रम करने के लिए प्रेरित भी किया।

संबंधित पोस्ट

बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए SOS चिल्ड्रेन्स विलेजेज़ ऑफ़ इंडिया ने अब तक 17,000 परिवारों की मदद की 

Aman Samachar

14 गांवों को नवी मुंबई मनपा में समाहित करने व विकास में हरसंभव सहयोग –  पालकमंत्री एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

शिवसेना विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने मनपा मुख्यालय के सामने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

मध्य रेल की 5वीं-6वीं रेल रेल लाईन का लोकार्पण शुक्रवार को प्रधानमंत्री के हाथो होगा

Aman Samachar

होलिकोत्सव व शब-ए-बारात शांति से मनाएं- योगेश चव्हाण

Aman Samachar

यातायात नियमों का उलंघन करने वालों से यातायात पुलिस ने तीन दिन में वसूले 11 लाख रूपये दंड

Aman Samachar
error: Content is protected !!