Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

किसानों को तत्काल उनके नुकसान का मुआवजा दिया जाय – कपिल पाटिल 

  भिवंडी [ एम हुसैन ] पिछले दिनों हुई मूसलाधार बरसात के कारण किसानों के खेतों में तैयार और कटी हुई धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है ,जिसके कारण कर्ज लेकर धान की खेती करने वाले किसानों की आर्थिक रूप से कमर ही टूट गई है । जिसे गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए स्थानीय भाजपा सांसद कपिल पाटील ने ठाणे एवं पालघर के किसानों को तत्काल उनके नुकसान की भरपाई करने की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मांग की है ।
    सांसद कपिल पाटील  ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से कहा है कि ठाणे एवं पालघर जिला के किसानों की पूरी अर्थ व्यवस्था धान की फसल पर ही निर्भर रहती है ।बरसात के दौरान धान की पैदावार अच्छी होने से पूरे वर्ष भर उनके परिवार का उदरनिर्वाह होता है, जिसके लिए अधिकांश किसान कर्ज लेकर बरसात के समय ज्यादा से ज्यादा धान की फसल लगाते हैं। इस वर्ष अच्छी बरसात भी हुई थी, जिसके कारण किसानों की फसल भी बहुत  अच्छी हुई थी, लेकिन कई बार हुई आकस्मिक बरसात के कारण खेतों में काटी गई धान की फसल और काटने के लिए तैयार दोनों फसलें बर्बाद हो गई हैं।पिछले कई दिनों से होने वाली  मूसलाधार बरसात के कारण कटी हुई धान की फसल खेतों में भरे पानी में तैर रही है । कोरोना संकट के साथ ही आकस्मिक  बरसात ने किसानों की मुसीबतें और बढ़ा दिया है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का ध्यान आकर्षित कराते हुए नुकसान भरपाई की मांग की है। 
    उल्लेखनीय है कि भिवंडी लोकसभा के शाहपुर,मुरबाड,भिवंडी ग्रामीण एवं कल्याण ग्रामीण के साथ वाड़ा तालुका में भारी बरसात  होने के कारण किसानों का आर्थिक रूप से  भारी नुकसान हुआ है। सांसद कपिल पाटील ने बरसात के कारण हुए किसानों के धान की फसल का पंचनामा करके तत्काल उन्हें आर्थिक सहायता दिलाने की मांग मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की है। 
    इसी प्रकार भिवंडी लोकसभा सांसद कपिल पाटील ने ठाणे के जिलाधिकारी डॉ. राजेश नार्वेकर एवं पालघर के जिलाधिकारी माणिक गुरसल से भी उक्त संदर्भ में ध्यान आकर्षित कराते हुए मांग की है कि किसानों के पंचनामा को सबसे अधिक प्रमुखता दिया जाना चाहिए । 

संबंधित पोस्ट

लाक डाउन की समस्या से राहत के लिए आम नागरिकों को मुफ्त राशन व विद्यर्थियों की फी माफ़ कराने की मांग 

Aman Samachar

शहर स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का आवाहन कर मनपा ने शुरू की दंडात्मक कार्रवाई

Aman Samachar

 रसोई गैस सिलेंडर की दर वृद्धि के विरोध में राकांपा के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए तृतीयपंथी 

Aman Samachar

कोरोना से बचने के नियमों के पालन के साथ आरोग्य यंत्रणा को सतर्क रहने का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश 

Aman Samachar

मनपा के दो मृत कर्मचारियों के आश्रितों को दिया दस लाख रूपये सानुग्रह अनुदान 

Aman Samachar

नाला सफाई नहीं होने से बरसात में भिवंडी के पुनः डूबने पर मनपा होगी जिम्मेदार – प्रशांत लाड

Aman Samachar
error: Content is protected !!