Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

लाक डाउन की समस्या से राहत के लिए आम नागरिकों को मुफ्त राशन व विद्यर्थियों की फी माफ़ कराने की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ]  कोरोना मरीज बढ़ने से लाक डाउन लगाया गया है जिससे आम आदमी का रोजगार प्रभावित हो रहा है। आम नागरिकों की समस्या को देखते हुए केंद्र , राज्य सरकार व मनपा प्रशासन लाक डाउन काल में मुफ्त राशन मुहैया कराये।  विद्यार्थियों की फी माफ़ करने की मांग मनपा में विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान ने किया है।

                 ठाणे मनपा क्षेत्र में लाक डाउन लगाने से आम नागरिकों की रोजी रोटी प्रभावित हो रही है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लाक डाउन जरुरी हो गया है लेकिन लोगों की रोजी रोटी चलाना भी जरुरी है। विरोधी पक्षनेता पठान ने कहा है कि गत वर्ष मार्च माह में लाक डाउन लगाया था उस समय खाद्य सामग्री वितरण का कार्यक्रम चलाया गया।  केंद्र व राज्य सरकार की ओर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मुफ्त राशन मुहैया कराया गया जिससे आम नागरिकों को राहत मिली।  कोरोना के चलते एक वर्ष से लोगों का रोजगार प्रभावित होने से आम नागरिक पहले से ही संकट में है। अब पुनः कोरोना संक्रमण बढ़ने से लाक डाउन व मिनी लाक डाउन लगाया जा रहा है।  ऐसे में नागरिकों की आर्थिक समस्या को देखते हुए केंद्र , राज्य सरकार व मनपा प्रशासन की ओर से मुफ्त राशन मुहैया कराने व विद्यार्थियों की फी माफ़ कराने की मांग पठान ने किया है। दुसरे राज्य के मजदूरों को मदद करने की राज्य की महाविकास आघाडी सरकार ने घोषणा किया था।  अब पुनः लाक डाउन जैसे स्थिति बनने से मजदूरों के अपने मूल गाँव जाने की चर्चा शुरू हो गयी है।  ऐसी स्थिति में मजदूरों के बाहर जाने से कामगारों की कमी से कारोबार व विकास कार्य प्रभावित होंगे।  इस गंभीर समस्या को देखते हुए कृति समिति का गठन कर आम नागरिकों को राहत देने के लिए ठोस उपाय योजना का निर्णय लेने की आवश्यकता है।

संबंधित पोस्ट

केकेआर डीकार्बनीकरण प्लेटफॉर्म सेरेंटिका रिन्‍यूएबल्‍स में 400 मिलियन डॉलर का निवेश करेगा 

Aman Samachar

 डॉ. कृष्ण कुमार चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा के लिए सीताराम जयपुरिया फाउंडेशन अवार्ड से सम्मानित

Aman Samachar

इंडिया गठबंधन के नेता ,पूर्व मंत्री व विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग 

Aman Samachar

उंगली में फंसी अंगूठी निकालने के लिए ग्राइंडर का उपयोग , पुलिस में मामला दर्ज 

Aman Samachar

वर्सोवा खाड़ी पुल की मरम्मत के लिए 30 अक्टोबर से 1 नवम्बर के बीच भारी वाहनों का प्रवेश बंद 

Aman Samachar

सोहम साल्वे और अदिति ठक्कर, ‘जूनियर साइंटिस्ट’ की जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने की सराहना

Aman Samachar
error: Content is protected !!