Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

यदुवंशी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्य से की सदिच्छा मुलाकात 

प्रतापगढ [ अमन न्यूज नेटवर्क ] जिले मे यादव समाज के रचनात्मक कार्य मे तेजी लाने और यादव समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षणिक विकास को लेकर लम्बे समय से प्रयासरत रहने वाले प्रतापगढ जिले के यादव समाज के उत्थान पर चिंतनशील रहने वाली एक मात्र संस्था यदुवंशी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्र कान्त यादव ने अपने सहयोगी एडवोकेट गिरजा शंकर यादव , हरिकेश यादव के साथ संग्राम पुर तृतीय से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य लालजी यादव के ग्रामसभा नेवढिया स्थित आवास पर सदिच्छा भेट कर समाज के रचनात्मक कार्य पर चर्चा की .

इस दौरान यदुवंशी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्र कान्त यादव ने जिले मे स्वाजातीय बंधुओ के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए कार्य कर रही यदुवंशी महासभा के बारे मे जानकारी दी, इस मुलाकात के दौरान जिला पंचायत सदस्य लाल जी यादव को यदुवंशी महासभा की टीम ने श्रीमद्भगवद्गीता भेट की / बता दे कि यदुवंशी महासभा एडवोकेट चन्द्र कान्त यादव जी के नेतृत्व मे प्रतापगढ जिले मे सराहनीय कार्य कर रही है, ब्लाक स्तर पर यदुवंशी महासभा का गठन कर सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास पर चर्चा, संगोष्ठी आयोजित करते रहते है, मेधावी छात्र सम्मान समारोह, गरीब बेसहारा बच्चो की मदद, समाज के शोषित पीड़ित लोगो को कानूनी सलाह जैसी मदद कार्य निरंतर चलता रहता है, हाल ही मे संपन्न हुए पंचायत चुनाव मे विजयी हुए स्वाजातीय ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य के सम्मान मे एक विशाल सम्मान समारोह की तैयारी चल रही है, यदुवंशी महासभा से जुड़े एडवोकेट के  के यादव, पत्रकार विजय यादव, विजय क्रान्ति यादव, विकास यादव, आशीष यादव, संजय यादव, प्रेम यादव आर. पी. यादव, रवीन्द्र यादव, संजय यादव सहित भारी संख्या मे जिले के यादव समाज के युवा वर्ग जुड़े है और समाज के रचनात्मक कार्य को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है.

संबंधित पोस्ट

महापरेषण का नया प्रशासनिक भवन पर्यावरण के अनुकूल होना चाहिए – डा  नितिन राउत

Aman Samachar

 म्युकोरमायकोसिस बीमारी के उपचार के लिए कलवा अस्पताल में अत्याधुनिक आपरेशन थियेटर शुरू करना का निर्णय

Aman Samachar

अयोध्या के धन्नीपुर की आल इंडिया राब्ता मस्जिद बोर्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने हाफिज अब्दुल रब मदनी 

Aman Samachar

भाजपा गुजराती सेल की 65 सदस्यीय जम्बो कार्यकारिणी घोषित कर नियुक्ति पत्र वितरित 

Aman Samachar

अब इंश्‍योरेन्‍सदेखो के प्‍लेटफॉर्म पर मिलेंगी एलआईसी की पॉलिसीज   

Aman Samachar

व्यक्तियों व संस्थाओं को मुफ्त में दी संपत्तियों को कब्जे में लेने की नगर सेविका ने महासभा में मांग उठाई

Aman Samachar
error: Content is protected !!