Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे जिला मध्यवर्ती बैक के चुनाव में भाजपा व बविआ के सहकार पैनल विजयी , महाविकास आघाडी को झटका

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के चुनाव में सहकार पैनल के उम्मीदवारों ने 21 स्थानों में 18 स्थान जीतकर महाविकास आघाडी को पराजित कर दिया है।  इस जीत पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए बहुजन विकास आघाडी के नेता हितेंद्र ठाकुर ,भाजपा विधायक संजय केलकर ,किसान कथोरे ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

ठाणे जिला मध्यवर्ती बैंक के चुनाव में परिवर्तन पैनल को जिताने के लिए जिले से नगर विकास मंत्री व पालकमंत्री एकनाथ शिंदे व गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड ने अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाया था इसके बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिली।  बहुजन विकास आघाडी के सहयोग से भाजपा ने सहकार पैनल ने बाजी मारकर बैंक पर अपना कब्ज़ा जमा लिया है। विधायक केलकर ने कहा है कि सहकार पैनल में अनुभवी संचालक चुनकर आने से बैंक अधिक मजबूती से काम करेगी। बैंक के छः उम्मीदवार पहले की निर्विरोध चुन लिए गए थे जिसमें अंबरनाथ तालुका चुनाव क्षेत्र से राजेश पाटील ,डहानू  से अमित घोडा ,जव्हार से दिलीप पटेकर ,मोखाडा से बाबुराव दीघा ,ठाणे से बाबाजी पाटील ,वसई से राजेन्द्र पाटील आदि शामिल हैं। ठाणे जिला मध्यवर्ती बैंक के 3 हजार 62 हजार मतदाओं में 2 हजार 791 मतदाताओं  ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। 15 स्थानों के लिए 46 उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव न कम मतदान होने से महाविकास आघाडी के परिवर्तन पैनल की हार का कारण माना जा रहा है। भाजपा के सहकार पैनल के साथ बहुजन विकास आघाडी का आना उसकी जीत के लिए पहले ही तुरुप का पत्ता बन चूका था।

संबंधित पोस्ट

खाडीपार पुल पर अवैध वाहन पार्किंग से वाहन चालक झेल रहे परेशानी

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का ईज सुधार में दूसरा स्थान

Aman Samachar

किसानों को मिलने वाले 11.66 करोड़ रुपए मुआवजे के घोटाले की जांच की मांग 

Aman Samachar

अभिनेत्री कंगना रानावत पर देशद्रोह का मामला दर्ज कर गिरफ्तार करो – रशीद मोमिन

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सीमित अवधि के लिए होम लोन की ब्याज दरों को घटाकर 6.50 फीसदी की 

Aman Samachar

अनधिकृत निर्माण के मुद्दे पर महापौर ने मनपा आयुक्त को पत्र देकर स्पष्टीकरण माँगा

Aman Samachar
error: Content is protected !!