Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नाट्य गृह व सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े जरूरतमंद लोगों को राशन व जीवन आवश्यक वस्तुएं वितरित 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना महामारी व लाक डाउन से लोगों के काम धंधा प्रभावित होने से आर्थिक संकट का सामना कर रहे लोगों की मदद के लिए अनेक स्वयंसेवी संस्थाएं आगे आई हैं। नाट्यगृह व सांस्कृतिक कार्यक्रम बंद होने से रंगकर्मी , तकनीशियन व नाट्य क्षेत्र से जुड़े कर्मचारी भी अछूते नहीं रहे है।  अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद् ठाणे की ओर से जरूरतमंद लोगों को राशन व जीवन आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।

                अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद् ठाणे के अध्यक्ष व सांसद राजन विचारे व वुई टुगेदर फ़ौंडेशन [ धान्य बैंक ] की ओर से रामगणेश गडकरी रंगायतन व डा काशीनाथ घाणेकर नाट्यगृह के सुरक्षा रक्षक ,ठेका कर्मचारी , बुकिंग कर्मचारी व अन्य रंगकर्मी , तकनीशियन आदि जरूरतमंद लोगों को राशन व जीवन आवश्यक वस्तुएं वितरित की गयी। इस अवसर पर वुई टुगेदर फ़ौंडेशन [ धान्य बैंक ] की अध्यक्षा उज्ज्वला बागावड़े ,नाट्य परिषद् के पदाधिकारी नरेंद्र बेडेकर , विद्याधर ठाणेकर ,आशा जोशी ,प्रणाली राजे , मोहन पवार , जयवंत साटम आदि उपस्थित थे।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

पीएनबी ने अपने नए फेस्टिवल बोनान्ज़ा ऑफर ‘दीपावली धमाका 2023’ की घोषणा की

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने IBA के 19वें वार्षिक बैंकिंग प्रौद्योगिकी पुरस्कार जीते

Aman Samachar

ब्लड कैंसर के मरीज की जान बचाने के लिए मुंबई के युवा ने डोनेट किया अपना ब्लड स्टेम सेल

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया ने एमएसटीआई के साथ किया समझौता

Aman Samachar

पुरुषों में स्तन कैंसर का निदान मुश्किल नहीं – डॉ मेघल संघवी

Aman Samachar

हिंद मज़दूर सभा-एक्शन कमेटी की फॉलो-अप को मिली सफलता – संजय बढ़ावकर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!