Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

होम लोन के लिए आवेदन करते समय इन 5 बड़ी गलतियों से बचें – नीरज धवन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] घर ख़रीदने का फैसला लोगों की भावनाओं से जुड़ा होता हैक्योंकि आपके अपने घर से जुड़ी यादें जीवन भर आपके साथ रहती हैं। लेकिन क्या हम होम लोन लेते समय इसके लिए अच्छी तरह से योजना बनाते हैंक्या आपको यकीन है आपकी होम लोन योजना इस इंडस्ट्री में सबसे बेहतर है?

होम लोन लेने के लिए इससे जुड़ी बातों को अच्छी तरह समझने और योजना बनाने की जरूरत होती हैक्योंकि आपको इसे लंबे समय तक चुकाना पड़ता है और काफी महंगा भी होता है। अच्छी तरह जाँच-पड़ताल के बिना लोन लेने से आपकी आर्थिक स्थिति को काफी नुकसान हो सकता है। होम लोन के लिए आवेदन करते समय लोगों को बेहद सावधान रहना चाहिएताकि वे किसी गलत योजना या लोन देने वाली किसी गलत कंपनी के चक्कर में नहीं पड़ जाएँ।

होम लोन के लिए आवेदन करते समय आमतौर पर लोग निम्नलिखित गलतियाँ करते हैं:
  1. खुद का मूल्यांकन नहीं करनाकिसी भी लोन के लिए आवेदन करने से पहले यह देखना बेहद जरूरी है कि आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है या नहीं। एक्सपीरियन जैसा क्रेडिट ब्यूरो आपको बिना किसी शुल्क के और असीमित क्रेडिट रिपोर्ट उपलब्ध कराता हैजिसे डाउनलोड करना बेहद आसान एवं सुविधाजनक है। 700 से अधिक का क्रेडिट स्कोर होने से आपको बेहतर योजना का लाभ मिल सकता है। ऐसा होने पर आप सर्वश्रेष्ठ बैंकों में भी लोन के लिए आवेदन करने में सक्षम हो पाएँगे। लोन देने वाली कंपनी या संस्थान द्वारा आपके क्रेडिट का मूल्यांकन किया जाएगाखराब क्रेडिट / लोन चुकाने का पिछला रिकॉर्ड बेहतर नहीं होने पर स्कोर कम हो जाएगा और लोन प्राप्तकर्ता को अच्छी होम लोन योजनाओं के योग्य नहीं माना जाएगा। भारत मेंइस इंडस्ट्री में 300-700 एक्सपेरियन स्कोर वाले केवल 7% ग्राहकों को होम लोन की स्वीकृति दी जाती है।
 
  1. अच्छी तरह जाँच-पड़ताल नहीं करना: होम लोन लेना बेहद सामान्य बात है और यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसकी लगातार बढ़ती मांग को देखते हुएकई वित्तीय संस्थान लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कस्टमाइज्ड स्कीम उपलब्ध कराते हैं। इसलिएकिसी भी संस्थान से लोन के लिए आवेदन करने से पहले अच्छी तरह जाँच-पड़ताल करना बेहद महत्वपूर्ण है। घर खरीदारों को अपनी जरूरतों पर अच्छी तरह गौर करनेअपनी आमदनी पर विचार करनेनियमों और शर्तों की जाँच करनेछिपे हुए शुल्कों का पता लगानेप्रक्रिया शुल्क तथा लोन चुकाने के सुविधाजनक विकल्पों की पहचान करने और उसी के अनुरूप उपयुक्त बैंक एवं योजना का चयन करने की आवश्यकता है। आजकलकई वेबसाइट आपको विभिन्न बैंकों द्वारा दिए जाने वाले होम लोन की तुलना करने की अवसर देती हैं। अच्छी तरह जाँच-पड़ताल नहीं करने की वजह से आपको अनावश्यक शुल्क या ज्यादा ईएमआई (EMI) का भुगतान करना पड़ सकता है।
 
  1. समय-सीमा जितनी कम होगीजोखिम उतना ही अधिक होगाजहां तक संभव होलोगों को यही सलाह दी जाती है कि कम समय-सीमा वाले होम लोन का विकल्प नहीं चुनेंक्योंकि अवधि जितनी कम होगी लोन की राशि भी उतनी ही कम होगी। ऐसा करने पर ईएमआई (EMI) के भुगतान में चूक की संभावना बढ़ जाती हैक्योंकि कम समय के लोन में ईएमआई (EMI) की रकम भी अधिक होती है। आपको मिलने वाली राशि कई कारकों पर निर्भर होगीजिसमें आपकी उम्रआपके क्रेडिट का पिछला रिकॉर्ड और लोन चुकाने के लिए क्षमता शामिल हैं। साथ हीअधिक राशि प्राप्त करने और बेहतर नियमों  शर्तों पर लोन पाने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर अधिकतम होना चाहिए और लोन चुकाने का पिछला रिकॉर्ड भी बेहतर होना चाहिए। लंबी समय-सीमा का चयन करने से आपको ईएमआई (EMI) के भुगतान में आसानी होगी और आप अपने वित्तीय उद्देश्यों को अच्छी तरह पूरा कर पाएँगे। 
 
  1. लोन चुकाने की क्षमताआम तौर पर लोग जो सबसे बड़ी गलती करते हैंवह यह है कि लोन चुकाने की अपनी क्षमता का अंदाजा लगाते समय वे अपने मासिक खर्चों को नजरंदाज कर देते हैं। 

संबंधित पोस्ट

तरिकेरे कम्युनिटी ड्रिप इरीगेशन फेज II के किसानों ने ड्रिप फर्टिगेशन द्वारा फसल की उपज व आर्थिक समृद्धि को बढ़ाया

Aman Samachar

टीएमटी बस मार्गों का सर्वे कर शीघ्र व आरामदायक सेवा देने का प्रयास करें – अभिजीत बांगर

Aman Samachar

Aman Samachar

1971 के भारत बांग्लादेश युद्ध में लड़ने वाले लांस नायक महिपतराव सावंत का महापौर के हाथो सम्मान 

Aman Samachar

धोखादायक इमारतों को खाली करने, सडकों की मरम्मत कार्य में लापरवाही सहन नहीं – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

एसजेवीएन ने चौबीसों घंटे (आरटीसी) बिजली की आपूर्ति के लिए उत्पादों के विकास के लिए पीटीसी इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Aman Samachar
error: Content is protected !!