Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

8 से 12 वीं कक्षा तक के सभी स्कूल शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कोई समय निर्धारित नहीं 

भिवंडी [ युनिस खान , 30 सितम्बर 2021]  राज्य सरकार के सर्कुलर के अनुसार मनपा क्षेत्र में 8 वीं से 12 वीं तक के सभी स्कूल कोरोना संबंधी नियमों का पालन करते हुए शुरू किए जाएंगे। 8 से 12 वीं कक्षा तक स्कूल शुरू करने की प्रक्रिया शुरू है। जिले में 4 अक्टोबर से स्कूल शुरू हो रहे है लेकिन भिवंडी में कब से शुरू होंगे इसकी स्पस्ट घोषणा नहीं की गयी है।
                     मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख की अध्यक्षता में मनपा क्षेत्र के स्कूल शुरू करने के लिए गठित कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई है जिसमें बैठक में अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, उपायुक्त (मुख्यालय) दीपक पुजारी, शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड, सहायक आयुक्त (प्रशासन) प्रीतम पाटिल, सहायक आयुक्त( स्वास्थ्य) प्रीति गाडे, चिकित्सा आरोग्य अधिकारी वर्षा चौधरी, माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रमुख, प्राथमिक शिक्षा विभाग प्रमुख, माध्यमिक शिक्षा विभाग के सर्व शाला केंद्र प्रमुख व सभी प्रभाग के सहायक आयुक्त उपस्थित थे। मनपा द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार मनपा मुख्यालय में आयोजित उक्त बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार के सर्कुलर के अनुसार महानगर पालिका क्षेत्र में आठवीं से बारहवीं तक के सभी स्कूल कोरोना के सभी नियमों का पालन करते हुए शुरू किए जाएंगे। इसके लिए सभी शिक्षकों को कोविड-19 का टीका लगाया जाना जरूरी है। टीकाकरण के अलावा संबंधित स्कूल के सभी शिक्षकों और शिक्षा स्टाफ के लिए 48 घंटे पहले कोविड 19 का आरटीपीसीआर टेस्ट कराना जरूरी है।.शिक्षकों और शिक्षण कर्मचारियों को स्कूल प्रबंधन को परीक्षण की टेस्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करना आवश्यक है। जिन शिक्षकों और शिक्षा कर्मचारियों कि जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है वह कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव होने के बाद स्कूल में आ सकेंगे।
         मनपा आयुक्त देेशमुख ने ऐसे 328 शिक्षकों और गैर शिक्षण कर्मचारियों के वेतन वृद्धि को रोकने के भी आदेश दिए हैं, जिनका अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है। मनपा आयुक्त ने शहर के 8 वीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू करने के संबंध में बताया कि सभी आवश्यकताओं व नियमो को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।  जिसमें स्कूल में सभी छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं है। विद्यार्थियों की उपस्थिति पूरी तरह से माता-पिता की सहमति पर निर्भर करती है।  सरकार के निर्देश के अनुसार स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति से पहले मास्क , सैनिटाइजर का उपयोग करना आवश्यक है।  कक्षा में केवल 20 छात्र की उपस्थित , सोशल डिस्टेंसिंग , विद्यार्थियों को कक्षा में बैठने व्यवस्था , स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से सभी स्कूलों और स्कूल परिसर को साफ करने , कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर परिसर कीटाणु रहित किया जाए। मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने छात्रों को निर्देश दिए हैं कि सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत मनपा चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करें। विद्यालय शुरू करने की करने की प्रक्रिया शुरू है लेकिन अभी तक कोई समय निर्धारित नहीं की गयी है।

संबंधित पोस्ट

घोडबंदर रोड इलाके की पानी समस्या को लेकर भाजपा आन्दोलन तेज करेगी 

Aman Samachar

विश्व जूनोसिस दिवस 2022 पर भारतीय इम्यूनोलॉजिकल ने एंटी-रेबीज वैक्सीन ड्राइव का किया आयोजन

Aman Samachar

जी.एम.मोमिन वुमेंस कॉलेज स्टडी सेंटर में छात्रों का विदाई समारोह संपन्न 

Aman Samachar

30 अप्रैल तक 20 टन आक्सीजन निर्माण क्षमता के मनपा के दो आक्सीजन प्लांट होंगे शुरू

Aman Samachar

मेघालय के पहले पांच सितारा होटल विवांता मेघालय का मुख्यमंत्री संगमा के हाथो हुआ उद्घाटन

Aman Samachar

मूलभूत अधिकारों की मांग को लेकर भिवंडी में  श्रमजीवी संघटना ने निकाला मोर्चा

Aman Samachar
error: Content is protected !!