Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना संक्रमण में पिता को गवाने वाले धनंजय सिंह ने राममंदिर निर्माण निधि में दिया एक लाख ,ग्यारह हजार का चेक 

ठाणे [ युनिस खान ] अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए बड़ी संख्या में निधि वाले लोग सामने आ रहे हैं। इस आशय का उदगार व्यक्त करते हुए विधायक संजय केलकर प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग का आवाहन किया है। कोरस क्लव हाउस में आयोजित कार्यक्रम में धनंजय सिंह ने 111000 रूपये चेक दिया है।

                       रूद्र प्रतिष्ठान , जय फ़ौंडेशन व महाराणा प्रताप राजपूत महासंघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक केलकर ने अपने संबोधन में कहा कि कारसेवक के रूप में राममंदिर आन्दोलन में मेरा भी सहभाग था आज मंदिर निर्माण निधि संकलन का नियोजनवद्ध तरह से कार्यक्रम शुरू है। लोग उत्साह के साथ राममंदिर निर्माण में निधि देने के लिए आगे आ रहे है। कार्यक्रम के आयोजक धनंजय सिंह ने कहा कि कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों को जीवन आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया। लोगों की मदद करते कोरोना महामारी की चपेट में आने से अपने पिता को खो दिया। उन्होंने कहा कि मेरे पिता स्वर्गीय रामलोचन प्रसाद सिंह की भगवान् राम में आस्था थी वह भव्य राममंदिर देखना चाहते थे। आज अयोध्या में राममंदिर बनने जा रहा है। उन्होंने अपनी माताश्री के हाथो अपने पिता की स्मृति में एक लाख ,ग्यारह हजार रूपये के सहयोग का चेक दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सुन्दर कांड की पुस्तक भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी निधि कलेक्शन सेंटर पर अपनी ख़ुशी से निधि में सहयोग किया।

संबंधित पोस्ट

लोकतंत्र में मिडिया को इमानदारी पूर्वक निष्पक्ष भूमिका निभाने की आवश्यता – डा. जितेन्द्र आव्हाड

Aman Samachar

भिवंडी में  राकांपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मनमानी करने वाले कार्यकर्ताओं को जितेंद्र आव्हाड ने सुनाई खरी खरी  ।

Aman Samachar

मैन्ग्रोज को नष्ट कर खाड़ी की जमीन पर अतिक्रमण पर प्रशासन न ध्यान नहीं – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

महा आवास अभियान-ग्रामीण” में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थाओं को 3 को पुरस्कार 

Aman Samachar

टीबी निर्मूलन के प्रयासों के बावजूद मनपा क्षेत्र में तीन माह में मिले 697 मरीज

Aman Samachar

खारेगांव रेलवे फ्लाईओवर का पालकमंत्री के हाथो किया गया लोकार्पण

Aman Samachar
error: Content is protected !!