Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

एच एस सी में रईस जूनियर कालेज का शानदार परीक्षाफल 

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] एच एस सी बोर्ड द्वारा गुरुवार 25 मई 2023 को बारहवीं के ऑनलाइन घोषित परिणाम के अनुसार रईस जूनियर कालेज का साइंस,आर्ट्स,कॉमर्स का संयुक्त परिणाम 95.10 प्रतिशत रहा। इस वर्ष रईस ज्यु कालेज से साइंस,आर्ट्स एवं कॉमर्स फैकल्टी से कुल779 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में सम्लित हुए जिनमें 740 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।सफल छात्रों में 62 विद्यार्थी विशेष योग्यता के साथ,190 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी,388 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।साइंस विभाग का परिणाम 92.84 प्रतिशत,कॉमर्स का 97.17 प्रतिशत,आर्ट्स का 96.33 प्रतिशत रहा। एच .एस.सी.वोकेशनल विभाग से इस वर्ष कुल 77 विद्यार्थी परीक्षा में सम्लित हुए जिनमे 73 विद्यार्थी सफल हुए परिणाम 84.81प्रतिशत रहा। विद्यालय के 18 विद्यार्थी 80 प्रतिशत से अधिक एवं दो विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने में सफल रहे।कालेज में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने की बुनियाद पर अंसारी सायना अब्दुल कलाम 91.17 प्रतिशत (बारहवीं कॉमर्स ए),अंसारी सारिया नाज़ शकील अहमद 90.67 प्रतिशत (बारहवीं कॉमर्स ए ) और सय्यद तनवीर फ़ातेमा हुसैन 89. 17 प्रतिशत (बारहवीं कॉमर्स ए )कालेज में क्रमशः प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं।इस के अतिरिक्त पटेल कुरैशा (आर्ट्स ए) 87.83 प्रतिशत,खान फरहीन (साइंस बी)86.50 प्रतिशत के साथ विद्यालय में चौथा और पांचवा स्थान प्राप्त करने में सफल रहीं।इस शानदार सफलता पर के एम ई सोसायटी के अध्यक्ष तलहा फकीह,सचिव सुहैल फकीह,चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन,प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी उपप्रधानाचार्य आमिर सिद्दीक़ी,सहायक मुख्याध्यापक मुख्लिस मदु ,सुपरवाइज़र्स और समस्त स्टॉफ ने सफल छात्रों को बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

संबंधित पोस्ट

ओमीक्रोन के मद्देनजर टीकाकरण बढ़ाने व आरोग्य यंत्रणा को तैयार रखने का मनपा आयुक्त ने दिए आदेश 

Aman Samachar

पूर्वांचल फाउंडेशन के कजरी महोत्सव में उत्तर भारतीय समाज ने दिखाई एकता

Aman Samachar

मनपा के अस्थायी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने पर मुख्यालय के गेट पर किया भीख मांगो आन्दोलन 

Aman Samachar

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का कमर्शियल टेलीपोर्ट हब बहुत जल्द करेगा सैटेलाइट सर्विस प्रोवाइड

Aman Samachar

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मनपा आयुक्त की उपस्थिति में हुई कार्रवाई 

Aman Samachar

संजय निरुपम ने  उत्तर भारतीय प्रवासियों की समस्याएं सुनी

Aman Samachar
error: Content is protected !!