Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

आरबीआई की मौद्रिक नीति पर पीएनबी के प्रबंध निदेशक सीएच एस एस मल्लिकार्जुना ऱाव के विचार

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] अर्थव्यवस्था में विकास के अनुमान को बरकरार रखा गया है और ग्राहक मूल्य सूचकांक (सीपीआई) मुद्रास्फीति को सुधार कर औचित्यपूर्ण कर दिया गया है। जैसा कि उम्मीद थी नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तरलता के उपायों को क्रमिक व मापे गए तरीकों से खोलने के चलते मुद्रास्फीति को काबू में रखते हुए विकास को सहारा मिलेगा।

देश भर में आफलाइन तरीकों में रिटेल डिजिटल भुगतान के ढांचे की घोषणा, प्रति ट्रांजैक्शन की सीमा आईएमपीएस में दो लाख रुपये बढ़ाकर पांच लाख रुपये करना, सभी भौतिक भुगतान की स्वीकृति के आधारभूत ढांचे की जियो टैगिंग वित्तीय समावेशन में मदद करेंगे और यह डिजिटल वित्तीय ढांचे के निर्माण की यात्रा की ओर एक और कदम है।

गैर वित्तीय संस्थानों (एनबीएफसी) को प्राथमिकता क्षेत्र के ऋणों के लिए बैंकों की ओर दिए जाने वाले कर्ज की अवधि 6 महीनों के लिए बढ़ाते हुए 31 मार्च, 2022 तक करने से ऋण प्रवाह बढ़ेगा और जमीनी स्तर तक विकास को सहारा मिलेगा।

संबंधित पोस्ट

एयू बैंक ने सबसे मज़बूत तिमाही नतीजे किए डिलीवर

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने महिला कर्मचारियों के लिए माहवारी अवकाश की शुरुआत की

Aman Samachar

एसटी के बेड़े में शामिल होंगी पांच हजार इलेक्ट्रिक और दो हजार डीजल बसें

Aman Samachar

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों ने सड़क पर उतर कर किया विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar

ठेकेदारों और मनपा प्रशासन की लापरवाही से लोगों में घुसा बारिश का पानी

Aman Samachar

पिनेकल इंडस्ट्रीज ने एडवांस्ड रेलवे सीटिंग सिस्टम की एक नई रेंज पेश की

Aman Samachar
error: Content is protected !!