Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रफ़ी अंसारी की पुस्तक ‘मेरा पयाम और है ‘का विमोचन समारोह संपन्न 

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन १४ नवेमबर को सम्पूर्ण भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज के उर्दू बसेरा सभागृह में बाल दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
           उक्त कार्यक्रम में  प्रख्यात साहित्यकार,शायर,हास्यव्यंग लेखक एवं रईस जूनियर कालेज के पूर्व प्रवक्ता  मोहम्मद रफी अंसारी की बच्चों के लिए रचित काव्य संग्रह ‘मेरा पयाम और है ‘का विमोचन समारोह के अध्यक्ष यासीन मोमिन और अतिथियों के शुभ हाथों संपन्न हुआ। यासीन मोमिन ने अध्यक्षीय भाषण में किताब को अत्यंत उपयोगी,रोचक और बच्चों के स्तर के अनुरूप लिखी गयी पुस्तक बताते हुए शायर की खूब सराहना की।इस अवसर पर अतिथि के रूप में बाल भारती पूना के पूर्व उर्दू आफिसर गुलाम नबी मोमिन,समालोचक ख़लीक़ुज़्ज़मां नुसरत,प्रख्यात शायर जाने आलम रहबर,के.एम ई सोसाइटी के अध्यक्ष तलहा फकीह, अजीजुल हक बुबेरे, शफी मुकरी, प्रोफेसर वहीदा एच आर मोमिन, ईरफान बरडी,ज़ियाउर्रहमान अंसारी आदि उपस्थित थे।
         प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी ने उद्घाटन भाषण में बाल दिवस और पंडित जवाहर लाल नेहरू से संबंधित रोचक जानकारी देते हुए बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए रचित पुस्तक के विमोचन पर काव्य संग्रह के रचयिता मोहम्मद रफी अंसारी को  बच्चो के लिए पुस्तक लिखने पर बधाई दी और इसे बाल साहित्य में सराहनीय योगदान बताया।बता दें कि बच्चों के लिए रचित काव्य संग्रह ‘मेरा पयाम और है ‘ रफ़ी अंसारी की छठी पुस्तक है।इस के पहले की पांचो पुस्तकों का शैक्षिक,साहित्यिक और सामाजिक क्षेत्रों में खूब सराहना की गयी है।समारोह में उपस्थित सभी वक्ताओं ने काव्यसंग्रह मे दिए गए विषय वस्तु को बच्चों के स्तर के अनुरूप बताते हुए पुस्तक सहित रफी अंसारी की साहित्यिक सेवाओ की सराहना की तथा लेखक को बधाई दी।            इस अवसर पर विभिन्न शैक्षिक,साहित्यिक,सामाजिक संस्थाओं द्वारा रफ़ी सर का उपहार,शाल,पुष्पगुच्छ आदि से सत्कार किया गया तथा रईस हाई स्कूल की ओर से प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी ने साहित्यिक,सामाजिक एवं शैक्षिक सेवाओं हेतु प्रशंसा पत्र पेश किया। रफी अंसारी सर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आयोजक मंडल और बधाई देने वालों का आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों का शुक्रिया अदा किया।समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी,शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।कार्यक्रम का सूत्र संचालन आमिर कुरैशी सर ने किया। सहायक मुख्यध्यापक मुखलिस मदू द्वारा अतिथिगण एवं उपस्थित लोगो के प्रति आभार प्रदर्शन के साथ समारोह संपन्न हुआ।

संबंधित पोस्ट

माँ एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर फ़िल्म लाल की गई रिलीज

Aman Samachar

बारामती अग्रो व विधायक पवार ने मनपा को दिए 8 आक्सीजन कान्संट्रेटर 

Aman Samachar

तोहरा संगे लागल पिरितिया के डोर की शूटिंग की जाएगी यूपी और नेपाल में

Aman Samachar

आन्दोलन की चेतावनी के बाद परिवहन सेवा के उप प्रबंधक कानडे का पद छिना 

Aman Samachar

रवि सिंह भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र के सचिव नियुक्त

Aman Samachar

अंतर विद्यालयीन अंताक्षरी स्पर्धा में रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज को प्रथम पुरस्कार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!