Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

ज्वेलर्स की दुकान से सोने की 90 नथ लेकर बुरखाधारी महिलाएं चंपत

भिवंडी [ युनिस खान  ] भिवंडी में बुरखाधारी महिलाओं की टोली चोरी की घटनाओं में सक्रिय है। बुरखाधारी महिलाएं ज्वेलर्स की दुकानों में घुसकर आभूषण चुरा कर चम्पत हो जाती हैं। बाजारपेठ स्थित मानसी ज्वेलर्स की दुकान में 2 बुरखाधारी महिलाओं ने डिब्बे में रखे हुए सोने के 90 नथ लेकर चंपत हो गईं हैं। निजामपुर पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर बुरखाधारी महिलाओं की तलाश कर रही है।
             मिली जानकारी के अनुसार बाजारपेठ पारनाका स्थित मानसी ज्वेलर्स की दुकान में शाम करीब 6 बजे के दौरान 2 बुरखाधारी महिलाएं आभूषण खरीदी के लिए आई थी। काउंटर पर खड़े ज्वेलर्स को बातों – बातों में उलझा कर बुरखाधारी महिलाओं ने डिब्बे में रखे 2 लाख 71 हजार रुपये के 90 सोने के नथ लेकर चम्पत हो गयी हैं। कुछ घंटों के बाद जानकारी मिलने पर ज्वेलर्स प्रदीप प्रकाश सोनी की शिकायत पर निजामपुर पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर बुरखाधारी महिलाओं की तलाश कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर बुरखाधारी महिलाओं को जल्द पकड़े जाने का भरोसा ज्वेलर्स एसोसिएशन को दिया है। ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप राका ने पुलिस के शीर्ष अधिकारियों से बुरखाधारी महिलाओं की जल्द गिरफ्तारी सहित बाजारपेठ परिसर में सुरक्षा के लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाए जाने की मांग की है। 1 सप्ताह पूर्व ही एक ज्वेलर्स की दुकान से 32 ग्राम सोने की चूड़ियां बुरखाधारी महिलाओं द्वारा चुराए जाने की घटना घटित हो चुकी है जिसका अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है। मंडई, बाजारपेठ, पार नाका आदि परिसर में ज्वेलर्स मालिकों सहित तमाम दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर भय व्याप्त है।

संबंधित पोस्ट

पुलिस सेवा में रहते सबके के साथ न्याय करने का प्रयास किया – संजय धुमाल

Aman Samachar

मानसून में वर्षाजन्य रोगों से बचने के लिए सावधानी बरतने का आवाहन 

Aman Samachar

संविधान निर्माता डा बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस उनका किया अभिवादन

Aman Samachar

ग्रीनप्लाई ने आईपीएल 2022 फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ एसोसिएट पार्टनर के रूप में किया गठबंधन 

Aman Samachar

लाक डाउन लगाने का सरकार का इरादा नहीं , जनता नियमों का पालन कर कोरोना संक्रमण रोकने में आगे आये –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की सदस्य त्रिशा सिंह को जन्मदिन पर प्रशंसकों ने दी शुभकामनायें

Aman Samachar
error: Content is protected !!