Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नागरिकों की सुविधा के लिए किसन नगर में कलस्टर सेल का अस्थाई कार्यालय शुरू करने की कांग्रेस की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] कलस्टर योजना की प्रकाशित सूची में त्रुटी होने व अनेक नागरिकों के बायोमैट्रिक सर्वेक्षण नहीं हुआ है। नागरिकों की सुविधा के लिए किसन नगर मनपा स्कूल में कलस्टर सेल का कार्यालय खोलने की मांग पूर्व नगर सेवक व कांग्रेस नेता संजय घाडीगावकर ने किया है। उन्होंने कहा है की स्थानीय नगर सेवक के जनसंपर्क कार्यालय व पार्टी कार्यालय में लोगों की भीड़ क्यों जुटाई जा रही है।

पूर्व नगर सेवक घाडीगावकर ने मनपा आयुक्त व सहायक आयुक्त कलस्टर सेल को दिए निवेदन में कहा है कि कलस्टर की प्रकाशित सूची में त्रुटियाँ सुधारने व विविध कागजाद जमा करने के लिए किसन नगर मनपा विद्यालय में कलस्टर सेल  कार्यालय शुरू करने की मांग किया है। उन्होंने कहा है कि नागरिकों को किसन नगर से माजीवाडा आने जाने में 120 रूपये ऑटो रिक्शा का किराया देने का साथ समय गवाना पड़ता है। सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं होने से कलस्टर सेल के कार्यालय में   जाना मुश्किल होता है।  किसन नगर मनपा स्कूल परिसर न चार हजार वर्ग फुट की हाल उपलब्ध है। बायो मैट्रिक सर्वेक्षण के कागज़ जमा करने के लिए उसके बगल में 500 वर्गफुट का वाचनालय है जिससे लोगों की भीड़ नहीं होगी। इस तरह जगह की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद नागरिकों को माजीवाडा दौड़ाने की आवश्यकता नहीं है। शहर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है जिसे देखते हुए कलस्टर योजना के कार्य के लिए नगर सेवक के जनसंपर्क कार्यालय व पार्टी कार्यालय में भीड़ लगाने की भी आवश्यकता नहीं है।  नागरिकों की सुविधा को देखते हुए किसन नगर में कलस्टर सेल का अस्थाई कार्यालय शुरू किया जाए।

संबंधित पोस्ट

कूपर कॉर्पोरेशन ने वेस्टर्न मार्केट के लिए 5KVA से 250KVA तक की एक विश्वस्तरीय जेनसेट सीरीज पेश की 

Aman Samachar

एस एस सी बोर्ड परीक्षा में रईस हाई स्कूल की शानदार सफलता

Aman Samachar

होंडा सिटी ने भारत में अपने 25 शानदार वर्षों का मनाया उत्‍सव 

Aman Samachar

तीन वाहन चोर को गिरफ्तार कर पुलिस के गस्तीदल ने चार वाहन किया बरामद

Aman Samachar

अवैध रूप से चल रहे डांसबार, हुक्का पार्लर के खिलाफ कार्रवाई का गृह मंत्री ने सचिव को दिए आदेश

Aman Samachar

दिवा में कांग्रेस के आरोग्य शिबिर का नागरिकों ने उठाया लाभ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!