Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दो वर्ष से लाभार्थियों को किराया न देने वाले बिल्डर के निर्माण पर एसआरए ने दिया स्थगन आदेश 

ठाणे [ युनिस खान ] पुनर्विकास के लिए दस वर्षों से प्रतीक्षा करने वाले करीब साढ़े तीन सौ लोगों को दो वर्ष से किराया नहीं मिलने पर दो दिन से आन्दोलन पर हैं। आज विधायक संजय केलकर के अनुरोध पर एसआरए प्राधिकरण की ओर से संबंधित बिल्डर के निर्माण कार्य पर स्थगन आदेश जारी कर दिया है। विधायक केलकर ने आन्दोलन कर रहे लोगों को मदद करने का आश्वासन दिया है।
ठाणे के पूर्व में कोपारी में धोबीघाट क्षेत्र में समन्वय और मित्रधाम सोसायटी के लोगों से बिल्डर ने दस वर्ष पहले घर खाली कराया। उन्हें पुनर्वास होने तक नियमानुसार किराया देना था। इसके बावजूद बिल्डर ने करीब ढाई सौ से अधिक निवासियों को दो साल से किराया नहीं दिया। दे रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर यहाँ के निवासी आन्दोलन कर रहे थे। ठाणे जिले के भाजपा उपाध्यक्ष राजेश गाडे, स्थानीय लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ, विधायक संजय केलकर के नेतृत्व में एसआरए के कार्यालय में संबंधित अधिकारियों से मिले।  इस बैठक में विधायक केलकर ने रहवासियों का जोरदार पक्ष रखा। उस समय एसआरए अधिकारियों ने बिल्डर को नियमित किराया देने का आदेश दिया था। लेकिन उसके बाद भी पिछले दो साल से बिल्डर ने   स्थानीय लोगों का किराया नहीं दे रहा है।  विधायक संजय केलकर ने अधिकारियों से लगातार बात करते हुए इस मामले में बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसआरए प्राधिकरण ने विक्रय टावर का निर्माण करने वाले बिल्डर का कार्य रोकने का आदेश दे दिया है।  नोटिस में यह भी कहा गया है कि निवासियों को किराए का भुगतान तुरंत किया जाए। राजेश गाडे के साथ, दिगंबर अंधे, आनंद म्हात्रे, हेमंत पाटिल, सुमेधा गामरे, भारती सावंत, सुमित कदम, अमूल कदम, अविनाश पगारे और अन्य ने अनशन में हिस्सा लिया।

संबंधित पोस्ट

एक हाथ में पौधे, दूसरे में कुल्हाड़ी, यह पर्यावरण की दशा

Aman Samachar

गुणवत्तापूर्ण कार्य न करने वालों के खिलाफ अपर्धिक मामला व काली सूची में डालने की चेतावनी  

Aman Samachar

श्‍याम स्‍टील आईपीएल फ्रैंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्रधान प्रायोजक बनी 

Aman Samachar

पालघर जिले की अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट के लिए 3 करोड़ 20 लाख रूपये की निधि मंजूर

Aman Samachar

विविध नाले का निरिक्षण कर मनपा आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Aman Samachar

उल्हास नदी के तट को अतिक्रमण रहित व प्रदुषण मुक्त करने के लिए प्रभावी कदम उठायें – जयंत पाटील 

Aman Samachar
error: Content is protected !!