Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ का संकल्प है जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी -डॉ प्रवीण वाजपेयी

मुंबई [ युनिस खान ] जोनल अध्यक्ष डॉ प्रवीण वाजपेयी मंडलीय कोंसिल की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी यही हमारा संकल्प है.  संकल्प ही नहीं अपितु हम बचनबद्ध भी है प्रत्येक रेल कर्मचारी की समस्या का समाधान करते हुए हम सदस्यों को जीवन बीमा की पालिसी सुविधा उपलब्ध कराते हैं.
       CRMS ही ऐसा एक संगठन जो कि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत है जो अपने रेल कामगार साथियों से जुड़ने के बाद उनके जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी साथ निभाती है। CRMS से जुडनेवाला हर रेल कर्मचारी का इंश्योरेंस अंब्रेला (बीमा) के तहत अगर किसी कारणवश कर्मचारी की एक्सीडेंटल मृत्यु हो जाती है तो  उनके परिवारजनों को एक लाख रुपये की धनराशि देती है। इसी कड़ी में आज हमारे स्व.रामेश्वर मीणा, लोको पायलट मुंबई, जिनका ड्यूटी जाने के दौरान विद्याविहार में लोकल EMU से रनओवर होगया।  उनके लड़के आकाश (परिवार) को CRMS इंश्योरेंस अंब्रेला के तहत अध्यक्ष डॉ.प्रवीण बाजपई ने अपने हाथों से एक लाख रुपए का धनादेस दिया।
       इस अवसर पर मुख्यालय कार्यकारी अध्यक्ष वी के सावंत कोषाध्यक्ष  रामगोपाल निम्बालकर एवं मुंबई मंडल अध्यक्ष विवेक सिसोदिया ,सचिव संजीव कुमार दुबे , राजकुमार व सभी शाखाओं के अध्यक्ष एवं सचिव व पदाधिकारी  सभासद उपस्थिति रहे.  सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के जोनल मीडिया सलाहकार आर बी चतुर्वेदी ने यह जानकारी दी है .

संबंधित पोस्ट

आकाश+BYJU’S के 440 छात्रों ने NTSE (चरण II) में उत्तीर्ण होने का बनाया रिकॉर्ड

Aman Samachar

रमजान माह में होम क्रेडिट इंडिया ने जिंदगी हिट ब्रांड विचार के तहत पेश किया उम्मीद का तोहफा कैंपेन 

Aman Samachar

मजदूर के घर से मिले 30 करोड़ रूपये मामले दो अधिकारी समेत 10 पुलिस कर्मी निलंवित 

Aman Samachar

एशिया के सबसे बड़े शो बीटीएस 2024 के 27वें संस्‍करण की घोषणा  

Aman Samachar

हजारों शिवसैनिक ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए अयोध्या रवाना 

Aman Samachar

 कोरोना काल में दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ताओं की याद में वृक्षारोपण मुहीम शुरू 

Aman Samachar
error: Content is protected !!