Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एयू रॉयल वर्ल्ड एनआरई , एनआरओ सेविंग्स अकाउंट एवं डेबिट कार्ड इस फेस्टिवल सीजन आफर

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] एयू स्मॉल फाइनैंस बैंक ने इस फेस्टिव सीजन में अपने एनआरआई ग्राहकों के लिए प्रीमियम बैंकिंग और लाइफस्टाइल वाले प्रस्ताव एयू रॉयल वर्ल्ड के बल पर ढेर सारी सुविधाएं और लाभ प्रदान करने की घोषणा की है। कोरोना वायरस महामारी के बीच, ग्राहक तमाम जरूरी सावधानियां बरतते हुए बेहद सजग होकर बाहर निकलने लगे हैं | ऐसे समय में एयू रॉयल वर्ल्ड उन्हें दुनिया भर के बेहतरीन रेस्तरांओं और एयरपोर्ट्स के लाउंज तक पहुंच प्रदान करता है। जो लोग घर बैठे आराम से फिल्मों का आनंद लेना चाहते हैं, वे इस प्रोग्राम के तहत कॉम्प्लिमेंट्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन का लाभ उठा सकते हैं।                                      भारत का सबसे बड़ा स्मॉल फाइनैंस बैंक अपने ‘एयू रॉयल वर्ल्ड’ के जरिए ऊंची ब्याज दर (7%* तक) और मासिक ब्याज भुगतान देकर एनआरआई के लिए बैंकिंग को एक मूल्यवान पेशकश बना देता है। ग्राहक दुनिया भर में यात्रा कर सकते हैं और एयू रॉयल वर्ल्ड के एनआरई वीजा सिग्नेचर डेबिट कार्ड के दम पर बिना कोई मार्क-अप शुल्क चुकाए ही सभी लेन-देन कर सकते हैं। ग्राहक को 24×7 के लिए एक समर्पित रिलेशनशिप मैनेजर मिलेगा, जो बैंकिंग और वित्त-संबंधी तमाम जरूरतें पूरी करने के लिए उनके संपर्क का एकल बिंदु होगा। एनआरआई बैंक के सुपर ऐप एयू 0101 के माध्यम से भी एकाउंट का संचालन कर सकते हैं।

             एयू स्मॉल फाइनैंस बैंक के एग्जीक्यूटिव डाइरेक्टर श्री उत्तम टिबरेवाल ने इन लाभों के बारे में विस्तार से बताया, “हम अपने एनआरआई ग्राहकों की बैंकिंग और वित्तीय जरूरतों को अच्छी तरह से समझते हैं, इसीलिए उनकी आकांक्षाओं और लाइफस्टाइल से तालमेल बिठाने के लिए हम अपनी सेवाओं को अनुकूलित करते हैं। एनआरआई भारत में अपने प्रियजनों की देखभाल सुनिश्चित करते हुए बेहतरीन ऑफर का आनंद उठा सकते हैं। इस ग्राहक वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एयू रॉयल वर्ल्ड डेबिट कार्ड एक साथ ढेर सारे लाभ प्रदान करता है, जैसे कि इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस, एक्सक्लूसिव डाइनिंग डिलाइट्स और इंटरनेशनल ब्रांडों पर डिस्काउंट आदि।”

संबंधित पोस्ट

विद्यार्थियों को सीधे स्कूल में मिलेंगे एसटी पास – प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व शिक्षाविद प्रोफ़ेसर जावेद खान का निधन

Aman Samachar

टॉर्क फार्मा ने “टॉर्क क्वाच एंटी लाइस क्रीम वॉश” के तहत अपना नवीनतम उत्पाद पेश किया

Aman Samachar

स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर के विविध इलाके के 75600 घरों में जाकर करेगी जांच

Aman Samachar

चाइल्ड आर्टिस्ट -मिनी मॉडल लाडो बानी पटेल ने अपनी माँ रागिनी पटेल के साथ मनाया जन्मदिन

Aman Samachar

ठाणे कलवा में खारभूमि हड़पने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!