Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

विश्वविद्यालय के ठाणे उपकेंद्र में व्यावसायिक कोर्स शुरू करने से सरकार का इंकार

ठाणे [ युनिस खान ]  राज्य सरकार ने मुंबई विश्वविद्यालय के ठाणे उपकेंद्र में व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू करने से इनकार कर दिया है।  उपकेन्द्र की स्थापना शैक्षिक एवं प्रशासनिक सुविधा प्रदान करने के लिए किये जाने की व्याख्या करते हुए राज्य सरकार ने व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रारंभ करने में असमर्थता व्यक्त की है।
कोंकण निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद सीट से भाजपा विधायक निरंजन दावखरे ने मुंबई विश्वविद्यालय के ठाणे उपकेंद्र में व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए विधान परिषद में एक तारांकित प्रश्न पूछा था।  उस समय उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री ने एक लिखित उत्तर में व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू करने से इनकार कर दिया था।
ठाणे में उप-केंद्र बीएमएस, एमबीए पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम और बीबीए एलएलबी पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम प्रदान करता है। इस जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने कहा कि इस पाठ्यक्रम के लिए चार स्थायी शिक्षक, एक पूर्णकालिक अस्थायी शिक्षक और 15 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।
मुंबई विश्वविद्यालय ने ठाणे शहर सहित जिले के छात्रों को शैक्षिक और प्रशासनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए ठाणे में एक उप-केंद्र स्थापित किया है।  अत: इस उपकेन्द्र में व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का प्रश्न ही नहीं उठता, इसकी जानकारी लिखित उत्तर में दी गई।

संबंधित पोस्ट

अंतर विद्यालयीन अंताक्षरी स्पर्धा में रईस जूनियर कालेज को प्रथम पुरस्कार

Aman Samachar

सिड्को के प्लाट पर अनाधिकृत झोपड़ों पर मनपा ने चलाया हथौड़ा

Aman Samachar

कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

जिप स्वास्थ्य टीम ने 16 किमी पैदल चलकर अतिदुर्गम दापुरमाल गाँव में किया टीकाकरण

Aman Samachar

नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में भयहरण नाथ धाम में चला सफाई अभियान 

Aman Samachar

हिन्दी भाषी एकता परिषद समेत अन्य संस्थाओं को निरंतर सक्रिय रखने का संकल्प 

Aman Samachar
error: Content is protected !!