Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़हलचल

जीवन में चाहिए हरियाली,  क्योंकि हरियाली ही जीवन है – महेश बंसीधर अग्रवाल

ठाणे ,  प्रकृति हरी-भरी है, हरा रंग समृद्धि का है, यह साक्षात हरि का स्वरूप है, इसलिए सुखद-मंगलमय-सेहतमंद जीवन के लिए उसमें हरियाली होनी नितांत आवश्यक है, क्योंकि हरियाली ही जीवन है ‘, यह मार्गदर्शन है सामाजिक कार्यों में निरंतर समर्पित संस्था अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ठाणे शाखा के चेयरमैन सुप्रसिद्ध समाजसेवी-उद्योगपति महेश बंसीधर अग्रवाल का। वे ठाणे (प.) स्थित डव बैंक्वेट हॉल, महेश विदर्भ भवन में आयोजित हरियाली तीज महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।
            अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ठाणे शाखा व अग्रोहा विकास ट्रस्ट, ठाणे के संयुक्त तत्वावधान में सुहागिन महिलाओं के पारंपरिक पर्व हरियाली तीज के उपलक्ष्य में आयोजित इस भव्य समारोह में बड़ी संख्या में अग्रवाल बंधु-भगिनियों समेत राजस्थानी समाज के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों का समावेश था। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, ठाणे के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल व अग्रोहा विकास ट्रस्ट, ठाणे के अध्यक्ष राजेश हलवाई के संयोजन में हुए इस महोत्सव की अध्यक्षता महेश बंसीधर अग्रवाल ने की। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सुमन अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर यहां मशहूर ऋतु शर्मा एंड डांस पार्टी द्वारा गीत-संगीत, नृत्य, हंसी के फव्वारे सहित विविध सांस्कृतिक-पारंपरिक-मनोरंजक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। समारोह में ठेठ राजस्थानी शैली के पारंपरिक परिधानों में मौजूद जनसमूह से समूचे सभागृह में ऐसा माहौल बन गया था, मानो महाराणा प्रताप के शौर्य से दमकती वीरभूमि राजस्थान ही छत्रपति शिवाजी महाराज के गौरवपूर्ण पराक्रम की इस महान संतभूमि पर उतर आई हो।
                  इस मौके पर सभी महिलाओं को न सिर्फ गिफ्ट हैंपर दिए गए, बल्कि उन्होंने गीत-संगीत व लोकगीतों की लय-ताल पर डांस करने तथा मेहंदी व टैटू की कलात्मक डिजाइनें बनवाने का लुत्फ भी लिया। साथ ही, सभी ने दाल-बाटी, चूरमा समेत विविध जायकेदार राजस्थानी खाद्य-पदार्थों का आनंद भी लिया। समारोह में प्रमुख रूप से सुरेश पहाड़िया, अनिल अग्रवाल, अनिल गोयल, नितिन बंजारी, विजय चौधरी, राजीव अग्रवाल, माधवी गुप्ता आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित बड़ी तादाद में लोगों का शुमार था।

संबंधित पोस्ट

500 वर्ग फुट के घरों के लिए 35 फीसदी संपत्ति कर में छूट आम नागरिकों के लिए महगाई में बड़ी रहात 

Aman Samachar

जब पहली बार किसी गेंदबाज ने पूरी टीम को किया ढेर, 64 साल के बाद भी है विश्व रिकॉर्ड

Admin

ज्वलनशील पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

Aman Samachar

Aman Samachar

शील – खर्डी गाँव को मानसून में जलजमाव व बाढ़ से बचाने के लिए 1250 मीटर लम्बा नाला बनाने की प्रक्रिया शुरू हो – अशरफ पठान

Aman Samachar

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आईपीआरएस (IPRS) का #अनलेस हर म्युझिक(UnleashHERMUSIC)अभियान

Aman Samachar
error: Content is protected !!