Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराध

पानी भरे टब में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मृत्यु 

भिवंडी [ युनिस खान  ] भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन अंतर्गत देव नगर में 1 वर्षीय बच्चे की बाथरूम में रखी पानी से भरी बाल्टी में डूब कर दुखद मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। बच्चे की मौत से परिजनों में मातम पसरा है।
           मिली जानकारी के अनुसार देव नगर निवासी शबाना अंसारी का 1 वर्षीय बच्चा दिलकेश अंसारी घर में खेलते खेलते बाथरूम में चला गया और बाथरूम में रखें पानी की भरी बाल्टी में खेलते हुए औंधे मुंह बाल्टी में गिर गया। घटना के वक्त मां शबाना किचन में खाना बना रही थी। कुछ देर के उपरांत जब दिलकेश दिखाई नहीं पड़ा तो ढूंढने पर बाथरूम के टब में बेहोश पड़ा मिला। दिलकेश के पेट में भारी मात्रा में पानी घुस गया था जिससे वह बेहोश हो गया था। मां शबाना बच्चे को लेकर नजदीक अस्पताल गई लेकिन अस्पताल बंद होने की वजह से वह बच्चे को लेकर भागी दौड़ी आईजीएम अस्पताल गई। लेकिन तब तक बच्चे की हालत काफी बिगड़ जाने से मौत हो गई। डॉक्टरों के प्रयास के बाद भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका। भोइवाड़ा पुलिस बच्चे की आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर तहकीकात कर रही है।

संबंधित पोस्ट

उप नगरीय ट्रेन की चपेट में आने दो लोगों की मौत, दो घायल गंभीर घायल

Aman Samachar

गणेश कोकाटे हत्या मामले में पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार

Aman Samachar

टायर फटने से एचपी गैस का टैंकर अटगांव के निकट रेल पटरी पर जा गिरा , जिला प्रशासन की सतर्कता से बाद हादसा टला 

Aman Samachar

5 तोते, दुर्लभ16 ब्लैक स्तर कछुओं को मुक्त कराके ठाणे वन विभाग ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार 

Aman Samachar

मोबाईल रिचार्ज के झांसे में सवा छह लाख रूपये की स्मार्ट ठगी 

Aman Samachar

Update Aadhaar Address Online: जानिए किस तरह घर बैठे आधार कार्ड में ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है पता

Admin
error: Content is protected !!