Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अनाधिकृत निर्माण व फेरीवालों के खिलाफ मनपा ने की कारवाई 

नवी मुंबई [ युनिस खान ] घनसोली विभाग मरिआई मंदिर के पास, गोठीवली में अनधिकृत आरसीसी निर्माण पर मनपा में तोडू कार्रवाई किया है। अनाधिकृत निर्माणों को हटाने के लिए नोटिस देने के बावजूद निर्माण जारी रखने के बाद मनपा ने हथौड़ा चला दिया है। इसी तरह फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी समग्री जब्त की गयी है।
अनाधिकृत निर्माण को लेकर घनसोली विभाग द्वारा तोडू कार्रवाई कर अवैध निर्माण को हटाया गया है।  इस अभियान के लिए अतिक्रमण विभाग घनसोली के 10 मजदूर , 2 ब्रेकर , 1 गैस कटर की मदद और पुलिस दस्ते के अधिकारी/कर्मचारी की सुरक्षा के बीच कार्रवाई की गयी।
इसी प्रकार ऐरोली विभाग के सेक्टर 04 व 05 ऐरोली व यादवनगर में भी अनाधिकृत फेरीवालों के कुल 05 ठेले, सब्जियां, गैस चूल्हा, 01 गैस सिलेंडर व अन्य सामान जब्त कर लिया है। ऑपरेशन के लिए 04 मजदूरों, 2 पिकअप वैन का इस्तेमाल किया गया।  यह कार्रवाई सहायक आयुक्त मंडल ऐरोली के मार्गदर्शन में कनिष्ठ अभियंता (अतिक्रमण) एवं अतिक्रमण विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों, सुरक्षा गार्डों एवं अतिक्रमण विभाग के पुलिस दस्ते के माध्यम से की गयी।
साथ ही बेलापुर विभाग में अतिक्रमण अभियान के तहत सीबीडी सेक्टर 11 स्थित बेलापुर गांव में 1 ठेला , सीवुड क्षेत्र में 2 ठेले व करीब 52 फेरीवालों की सब्जी व फल आदि सामग्री  जब्त कर ली गयी है। अभियान के दौरान बेलापुर विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, 18 मजदूर, 1 मुकादम, 1 पिकअप वैन, 1 ट्रक के साथ ही अतिक्रमण विभाग के बड़े वाहन और अतिक्रमण विभाग के पुलिस दस्ते को तैनात किया गया था।

संबंधित पोस्ट

टीम मेराकी ने जीता महिलाओं का अंतिम फ्रिस्बी टूर्नामेंट ‘रेफेक्स घेऊन टाक’

Aman Samachar

 पेट्रोल, डीजल दर वृद्धि के विरोध में सपा ने आन्दोलन कर प्रांतअधिकारी को दिया ज्ञापन

Aman Samachar

अनधिकृत इमारतों की प्रदर्शनी लगाने की अनुमति देने की कांग्रेस नेता ने की मनपा आयुक्त से मांग 

Aman Samachar

नॉरीचर ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को पशु आहार का ब्रांड एम्बेसडर बनाया

Aman Samachar

स्‍टरलाइट पावर ने गुजरात में शेड्यूल से चार महीने पहले 400 केवी की महत्‍वपूर्ण ट्रांसमिशन लाइन चालू की

Aman Samachar

स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड ने अमित जैन को ग्लोबल सीईओ नियुक्त किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!