Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी में नीट परीक्षा में सफल छात्रों का किया गया सत्कार

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी की प्रख्यात सामाजिक संस्था मोमिन वेलफेयर सोसायटी द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर मोमिन जमात खाना हाल समदनगर, कनेरी में नीट परीक्षा में सफल छात्रों का सत्कार एवं नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के प्रोत्साहन के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्कार समारोह की अध्यक्षता डॉ नूरुद्दीन अंसारी ने की।
             अतिथि के रूप में डॉ असरार मोमिन,सुहैल फकीह,एडवोकट यासीन मोमिन,जलीस अहमद आज़मी,रेयाज़ ताहिर मोमिन,प्रंसिपल ज़ियाउर्रहमान अंसारी,प्रिंसपल शरमीन अंसारी,खीफ नियाज़ मोमिन, डॉ रेहान हवाई,डॉ फैज़ुद्दीन अंसारी,आदि उपस्थित थे।मशहूर करियर मार्गदर्शक फहीम अब्दुल बारी मोमिन ने उद्घाटन भाषण प्रस्तुत किया तथा कार्यक्रम की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। मोमिन वेलफेयर सोसायटी के सचिव सुबहान सिकंदर अंसारी ने संस्था द्वारा शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया तथा आगे किये जाने कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।समारोह में नीट में कामयाब छात्रों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नीट की तैयारी करने वाले छात्रों को तैयारी कैसे की जय विषय पर अपने अनुभव के आधार पर छात्रों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में फोरेंसिक साइंस में करिअर बनाने वाली मोमिन अनाया आफ़िया शोएब ने कहा कि मेडिकल में डॉक्टर्स के साथ साथ पैरा मेडिकल कोर्सेज में भी स्कोप है। इन कोर्सेज की तरफ भी छात्रों को ध्यान देना चाहिए। डॉ शीन मोमिन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों को दृण निश्चय और उद्देश्य के साथ परीक्षा की  तैयारी पर ज़ोर दिया।सभी मेहमानों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हए छात्रों को उच्च की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम और दृण निश्चय को सफलता की कुंजी बताया। मेहमानो ने सफल छात्रों को बधाई दी और कार्यक्रम की सराहना की।अंत में मेहमानों द्वारा मेमेंटो और तोहफों से सफल छात्रों का सत्कार किया गया।समारोह का सूत्र संचालन मशहूर आर्टिस्ट सीमाब अनवर सर ने किआ। मोमिन  तुफैल अहमद के आभार प्रदर्शन के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।

संबंधित पोस्ट

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई में 13 निर्माणों पर मनपा ने चलाया हथौड़ा

Aman Samachar

2021-22 का 3443 करोड़ रूपये संशोधित व 2022-23 का 4910 करोड़ रूपये का मूल बजट मंजूर 

Aman Samachar

नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में 501 खतरनाक इमारतों की सूची घोषित

Aman Samachar

 ग्रैंड मराठा फाउंडेशन के शिविर में लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ 

Aman Samachar

मोबाईल रिचार्ज के झांसे में सवा छह लाख रूपये की स्मार्ट ठगी 

Aman Samachar

पूर्व प्रधानाचार्य स्व. डॉ नंदलाल सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि

Aman Samachar
error: Content is protected !!