Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राज्य सरकारी कर्मचारी संगठन जिला ठाणे शाखा की ओर से आयोजित किया रक्तदान शिविर 

ठाणे [ युनिस खान  ] राज्य सरकार कर्मचारी संगठन ठाणे जिला की ओर संघ की ओर से स्वर्गीय आर जी कार्णिक की स्मृति में रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया गया।  इसका उद्घाटन जिलाधिकारी  राजेश नार्वेकर ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी  वैदेही रानडे, निवासी उप जिलाधिकारी सुदाम परदेशी, तहसीलदार राजेंद्र चव्हाण आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
जिला नियोजन भवन में इस शिविर के लिए जिला सिविल सर्जन डाक्टर कैलाश पवार, रक्त संग्रह अधिकारी गौरव बागुल के माध्यम से रक्त संग्रह की सुविधा प्रदान की गई। इस बार 35 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस शिविर को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष प्राची चचड़, महासचिव भास्कर गावले, उपाध्यक्ष दीपेश तांडेल , चतुर्थ श्रेणी के अध्यक्ष प्रदीप मोरे, अजय कोली, रतन लोखंडे और किसन मोरे ने कड़ी मेहनत की।
शिविर का आयोजन बृहन्मुंबई राज्य सरकार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मिलिंद सरदेशमुख , अतिरिक्त राज्य कर आयुक्त गोविंद बिलोलिकर, राज्य कर सह आयुक्त बी.एस.  टोपे , शिवाजी दिवटे ने किया था।

संबंधित पोस्ट

एक माह में राशन कार्ड की समस्या का समाधान किया जायेगा – संजय केलकर 

Aman Samachar

रेनॉल्ट इंडिया आयोजित करेगी राष्ट्रव्यापी समर कैंप 

Aman Samachar

ठाणे स्मार्ट सिटी की महत्वपूर्ण परियोजनाएं पांच वर्ष के बाद भी अधूरी – महिन्द्रकर

Aman Samachar

वैन ह्युसेन ने पेश किया “मूव्ह लैब्स कलेक्शन” अंतर्राष्ट्रीय पार्कौर कलाकार चेस आर्मिटेज के साथ

Aman Samachar

बॉब फाइनेंशियल ने 1 मिलियन क्रेडिट कार्ड का आंकड़ा किया पार

Aman Samachar

सौतेली माँ की हत्या कर मुंब्रा से फरार आरोपी गुजरात से गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!