Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मेटावर्स लाउंज और ओपन बैंकिंग सैंडबॉक्स एनवायरनमेंट किया लॉन्च 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] आज मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मेटावर्स लाउंज और ओपन बैंकिंग सैंडबॉक्स एनवायरनमेंट को लॉन्च करने की घोषणा की। शुरुआती चरण में बैंक के मेटावर्स वर्चुअल लाउंज, यूनी-वर्स पर बैंक के उत्पादों की जानकारी और संबंधित वीडियो उपलब्ध होंगे। यूनी-वर्स ग्राहकों को बैंकिंग का बिल्कुल अनोखा अनुभव प्रदान करेगा, और ग्राहक इस वर्चुअल लाउंज में घूमने के साथ-साथ बैंक की जमा योजना, ऋण, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, डिजिटल पहल आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, और उन्हें बिल्कुल असली दुनिया की तरह अनुभव प्राप्त होता है। मैसर्स टेक महिंद्रा के साथ साझेदारी के तहत इस पहल की शुरुआत की गई है।

       यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ओपन बैंकिंग सैंडबॉक्स एनवायरनमेंट भी लॉन्च किया, जिसके जरिए बैंक अपने फिन टेक और स्टार्ट-अप भागीदारों के साथ मिलकर काम करेगा ताकि बिल्कुल नए बैंकिंग उत्पादों को विकसित किया जा सके एवं बाजार में उतारा जा सके। सैंडबॉक्स एनवायरनमेंट फिन टेक और डेवलपर्स के विचारों को साकार करने वाला एक मंच प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाता है।

         यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एमडी एवं सीईओ, श्रीमती ए. मणिमेखलाई ने इस बात की पुष्टि की कि बैंक द्वारा मेटावर्स सहित बिल्कुल नई टेक्नोलॉजी को अपनाया गया है, जो ग्राहक के बैंकिंग अनुभव के स्तर को ऊंचा उठा देता है। इसके अलावा, खुले बैंकिंग परिवेश की दिशा में कदम बढ़ाते हुए बैंक ने सैंडबॉक्स को लॉन्च किया है, जो तीसरे पक्ष के डेवलपर्स के नवप्रवर्तनशील विचारों को हकीकत में बदलने के साथ-साथ नए रास्ते भी खोलेगा।

     यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक, श्री नितेश रंजन ने इस बात को दोहराया कि बैंक मेटावर्स और सैंडबॉक्स के लॉन्च के जरिए अपने ग्राहकों को बिल्कुल नए तरीके का बैंकिंग का अनुभव प्रदान करने के अपने वादे पर अटल है।

संबंधित पोस्ट

 केंद्र सरकार के खिलाफ महाविकास अघाड़ी ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष किया विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar

ठाणे जिले के भिवंडी तालुका के चिंबिपाड़ा आश्रम स्कूल के 30 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले 

Aman Samachar

भिवंडी खारबाव मालोड़ी टोल नाके पर मनसे कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़ 

Aman Samachar

प्रतियोगी परीक्षा अध्ययन के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान दें विद्यार्थी –  वी एन शिंदे

Aman Samachar

लोक अदालत में ₹704 करोड़ के मामलों का हुआ निपटारा 

Aman Samachar

समाजसेवी राजकुमार सिंह का जन्मदिन मना

Aman Samachar
error: Content is protected !!