Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सरकार देगी 2 लाख रूपये का अनुदान

मुंबई  [ युनिस खान ] दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 90 फीसदी अंक लेकर उत्तीर्ण होने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को व्यावसायिक उच्च शिक्षा की पूर्व तैयारी के लिए 2 लाख रूपये का अनुदान दिया जायेगा। यह अनुदान डा बाबासाहेब आंबेडकर के नाम से बार्टी के माध्यम से देने का राज्य सरकार ने निर्णय लिया है। यह जानकारी राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे ने देते हुए कहा है कि विद्यार्थियों के अविभावकों की वार्षिक आय ढाई लाख रूपये से कम होने पर ही इसका लाभ मिलेगा।

इस योजना के तहत अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को दसवीं बोर्ड परीक्षा में 90 फीसदी अंक व उससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।  ऐसे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए 11 वीं व 12 वीं कक्षा दो वर्षों में एक एक लाख मिलकर दो लाख रूपये का अनुदान दिया जायेगा।  अनुसूचित जाति के गरीब विद्यार्थियों को एमएच सीईटी , जीईई ,नीट जैसे व्यावसायिक अभ्यासक्रम की पूर्व तैयारी के लिए यह राशि मददगार साबित होने वाली है। विद्यार्थी व पालक संगठनों की मांग को देखते हुए सामाजिक न्याय मंत्री मुंडे ने योजना लागू करने का निर्देश दिया है। बार्टी  के 30 वें नियामक मंडल की 21 जून को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

संबंधित पोस्ट

शातिर चैन स्नेचर को हिरासत में लेकर पुलिस ने उजागर किए तीन मामले

Aman Samachar

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर मिस वर्ल्ड एशिया का हुआ सत्कार 

Aman Samachar

कफ परेड झुग्गीवासियों के पुनर्वास में मदद के लिए आगे आये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले

Aman Samachar

शिवसेना शिंदे गुट की नेता मनीषा कायंदे व झूठी खबर चलाने वाले न्यूज को100 करोड़ के हर्जाने का नोटिस

Aman Samachar

शहर में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी 130 नए मरीज मिले 

Aman Samachar

दसवीं – बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों के घर जाकर सम्मानित करने का इंटक का कार्य शुरू 

Aman Samachar
error: Content is protected !!