Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

यूनियन बैंक के द यूनिटी रन’ को मिलिंद सोमन ने दिखाई हरी झंडी

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और भारत के फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन ने आज मुंबई में यूनियन बैंक के मुख्यालय से ‘द यूनिटी रन’ के दूसरे संस्करण को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम की शुरुआत आधिकारिक टी-शर्ट के अनावरण और प्रथागत ध्वजारोहण के साथ हुई।

यूनिटी रन भारत के ७५वें स्वतंत्रता दिवस, आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न मनाने के साथ एकता, शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए है। १५ अगस्त को झांसी किला, उत्तर प्रदेश से झंडी दिखाकर यह दौड शुरु होगी । २२ अगस्त को दिल्ली के लाल किले में यूनिटी रन का समापन होगा । दौड के दरम्यान मिलिंद सोमन मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली इन ५ राज्यों को पार करेंगे । सुश्री ए मणिमेखलाई, एमडी और सीईओ, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और भारत के फिटनेस गुरु मिलिंद सोमन ने आज मुंबई में यूनिटी रन के दूसरे संस्करण को हरी झंडी दिखाई।

संबंधित पोस्ट

आधुनिक तकनीक से बनेगा छात्रों का भविष्य उज्ज्वल

Aman Samachar

डोंबिवली एमआयडीसी की शक्ति प्रोसेस कंपनी में लगी भीषण आग

Aman Samachar

सांसद राहुल गांधी मामले की अगली सुनवाई 5 फरवरी को, न्यायाधीश ने नियमित सुनवाई को दी मंजूरी

Aman Samachar

लाउडस्पीकर के बारे में किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं- पुलिस आयुक्त 

Aman Samachar

 राज्य सरकार को सीधा किये बिना छोड़ूंगा नहीँ – देवेंद्र फडणवीस 

Aman Samachar

प्रतियोगी परीक्षा अध्ययन के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान दें विद्यार्थी –  वी एन शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!