Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मेमन जमात फेडरेशन ने कराया कोकण के प्राथमिक स्कूलों का नूतनीकरण

भिवंडी [ एम हुसेन , 10 जून 2021 ]  कोकण में आये चक्रवात से क्षतिग्रस्त एक मराठी प्राथमिक स्कूल का मेमन जमात फेडरेशन की ओर से नूतनीकरण कर  उस स्कूल का उदघाटन समारोह रोहा तालुका के उचल गांव में किया गया।
                   इसी प्रकार पूर्व वर्ष 3 जून को आये चक्रवात में कोकण के रोहा तालुका के उचल गांव के एक प्रायमरी स्कूल का भी भारी नुकसान हुआ था,उसी समय से स्कूल खस्ता और भंगार जैसी हालत में पडा था , जिसका प्रशासन ने भी कोई ध्यान नही दिया। लाकडाउन खुलने के बाद गांव के बच्चे कहां शिक्षा ग्रहन करते। इस समस्या को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुये ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के अध्यक्ष इकबाल मेमन ऑफिसर और उनकी टीम ने इस स्कूल का नूतनीकरण करके उसका भी उदघाटन इब्राहिम भाई मोतीवाला और फेडरेशन के अध्यक्ष इक्बाल मेमन ऑफिसर के हाथो संपन्न किया गया। इसी प्रकार एक क्षतिग्रस्त अंगणवाडी का भी नूतनीकरण कर के उसका उदघाटन फेडरेशन की महिला विंग की चेअरपर्सन रजिया आपा चष्मावाला और नसीमा सुरती के हाथो संपन्न हुआ ।
              फेडरेशन के इस प्रशंसनीय कार्य को स्थानिक सरपंच और ग्रामीणों ने खूब सराहा । इसी प्रकार स्थानिक लोगों को पीने के पानी की समस्या बनी हुई थी उसका समाधान करने हेतु रोहा तालुका के घोसाला गांव में एक बोरवेल लगा कर उस का लोकार्पण किया गया ।उक्त  प्रकार की जानकारी ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के पदाधिकारी फारूक मेमन ने देते हुए बताया कि  जात धर्म से परे हटकर समाजसेवा करना ही फेडरेशन का मुख्य उद्देश्य है ।

संबंधित पोस्ट

मुंब्रा में पत्नी की हत्या का पति पर मामला दर्ज 

Aman Samachar

 केंद्रीय वित्त मंत्री को, सिडबी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने भेंट की दो मूल्यवान पुस्तकें

Aman Samachar

जालान कालरॉक कंसोर्टियम ने जेट एयरवेज के पुनरुद्धार के लिए विपुला गुनातिलेका को नियुक्त किया सीएफओ

Aman Samachar

कोरोना से बचने के नियमों के पालन के साथ आरोग्य यंत्रणा को सतर्क रहने का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश 

Aman Samachar

ठाणे जिले की राष्ट्रीय परियोजनाएं देश की प्रगति की दृष्टि से महत्वपूर्ण – विभागीय आयुक्त 

Aman Samachar

नवजात बच्चों की श्रवणशक्ति की जांच के लिए मोबाईल यूनिट का उपयोग शुरू करें – राजेश टोपे

Aman Samachar
error: Content is protected !!