Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

लोकमान्य नगर का  क्लस्टर के माध्यम से विकसित करने का आश्वासन 

ठाणे [ युनिस खान  ] शिव जयंती के अवसर पर ठाणे मनपा ने लोकमान्य नगर, चैती नगर स्थित विट्ठल क्रीड़ा मंडल के मैदान में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक पूर्ण आकार के पुतले का जीर्णोद्धार किया है। जिसका लोकार्पण नगर विकास व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथो गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड की उपस्थिति में किया गया है। दोनों मंत्रियों ने कलस्टर योजना के माध्यम से लोकमान्य नगर का विकास करने का आश्वासन दिया है।
इस क्षेत्र का मनपा में प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ राकांपा नेता हनमंत जगदाले के प्रयासों से पुतले का जीर्णोद्धार कराया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक रवींद्र फाटक, राकांपा के जिलाध्यक्ष आनंद परांजपे, नगर सेवक  दिलीप बारटाके, दिगंबर ठाकुर, आशा डोंगरे, अंकिता शिंदे, वहीदा मुस्तफा खान,समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने शिव छत्रपति के आदर्श शासन की गौरवमयी कथा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाविकास अघाड़ी सरकार की गुणवत्ता और अद्वितीय प्रदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने भावनात्मक रूप से स्वीकार किया कि वह आज आपके सामने खड़े हैं। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के कारण ही मैं आज जीवित हूं।
इस अवसर पर पालकमंत्री शिंदे ने अपने भाषण में शिव छत्रपति द्वारा रैयतों के राजा के रूप में किए गए महान कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि ठाणे जिले की पुराणी जर्जर इमारतों में रहने वाले लोगों को सपनों का घर दिया जायेगा।
महापौर नरेश म्हस्के ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि ठाणे मनपा के प्रत्येक वार्ड को  बुनियादी नागरिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि ठाणे मनपा पात्र निवासियों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। लोकमान्य नगर की क्लस्टर योजना का लाभ दिलाने के लिए उन्होंने दोनों मंत्रियों को धन्यवाद भी दिया।

संबंधित पोस्ट

डोलखांब विभाग के शिवसेना , राकांपा व कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Aman Samachar

बॉब फाइनेंशियल और क्रेडिटएआई ने मिलकर विशेष रूप से किसानों के लिए लॉन्च किया सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड 

Aman Samachar

पूर्व नगर सेवक और उत्तर भारतीय नेता जंजाली जयसवाल निधन के बाद भी याद किये जाएंगे 

Aman Samachar

चंद्रेश्वरनाथ धाम के जीर्णोद्धार हेतु अरूण सिंह (राजू) का सहयोग

Aman Samachar

 अच्छी सेहत व तंदुरुस्ती के संदेश पहुंचाने के लिए न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने एम.एस. धोनी के साथ साझेदारी की

Aman Samachar

15 वर्षीय लड़के का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले एक आरोपी को 7 वर्ष के सश्रम कारावास

Aman Samachar
error: Content is protected !!