Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 राष्ट्रीय कवि सम्मलेन का आयोजन 27 जनवरी को ठाणे के गडकरी रंगायतन में 

ठाणे [ युनिस खान ] राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रचार व जनजागरण करने के लिए हिंदी भाषी एकता परिषद व राजस्थानी सेवा समिति की ओर से 27 जनवरी 2024 को ठाणे के गडकरी रंगायतन में 30 वें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा , संयोजक एड. दरम्यान सिंग बिष्ट ने पत्रकार सम्मेलन ने इसकी जानकारी दी है।
      वरिष्ठ समाजसेवी एड. बी एल शर्मा ने 29 वर्षों तक निरंतर ठाणे में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन कर उचाईयों पर पहुँचाया। उनकी अनुपस्थिति पहली बार उनकी स्मृति में 30 वां कवि सम्मेलन का आयोजन 27 जनवरी की शाम 7. 30 बजे होने वाला है। जिनमे साहित्य, पत्रकारिता के लिए डा हरिवंशराय बच्चन साहित्यरत्न पुरस्कार कवि एवं वरिष्ठ पत्रकार हरि मृदुल, महाराणा प्रताप शौर्य पुरस्कार जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर मेंआतंकवादियो से लड़ते हुए वीरगती को प्राप्त हुए भारतीय सेना के शहीद नाइक सुधाकर नामदेव भट, छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव पुरस्कार सुप्रसिद्ध मराठी अभिनेता चिन्मय मांडलेकर को देकर सम्मानित किया जायेगा। इस वर्ष स्वर्गीय एड. बी एल शर्मा स्मृति पुरस्कार सेवा निवृत पुलिस अधिकारी बाबा जाधव जी को दिया जायेगा।
        मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फणसळकर , ठाणे के पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे, ठाणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रय कराले , ठाणे के अप्पर पुलिस आयुक्त संजय जाधव  व मीरा भाईंदर मनपा आयुक्त संजय श्रीपतराव काटकर , एड. सुदिप पासबोला एड. रवि प्रकश जाधव, उद्योगपति एवं समाजसेवी अजिताभ बच्चन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का संचालन हास्य सम्राट शशिकांत यादव  करेंगे, जिसमे सुश्री कविता तिवारी  (लखनऊ), शम्भू शिखर  (नई दिल्ली), प्रियांशु गजेंद्र  (बाराबंकी),  पार्थ नवीन (जयपुर, मुन्ना बैटरी  (मंदसौर),   सुश्री साक्षी तिवारी (उत्तर प्रदेश) आदि कविगण उपस्थित दर्शको को अपनी हास्य , श्रृंगार व करुणा रस मे कविताए सुनाएंगे।
       आयोजन समिति के सदस्य डा. सुशील इन्दोरिया, एड सुभाष झा, आर के सिंह, महेश जोशी, प्रदीप गोयंका, महेश बागडा, अशोक पारेख, राजेन्द्र दाधिच, राजेन्द्र शर्मा, पवन शर्मा, विजय वासवतिया, मदन शर्मा समेत संस्था के सक्रिय सदस्य एड शंकर पड़घणे, सुखबिंदर सिंह, उमाकान्त वर्मा, अक्षय सारंग, अभय गुप्ता आदि कार्यकर्तागण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अथक परिश्रम कर रहे है, समारोह में प्रवेश निः शुल्क रखा गया है। कार्यक्रम के संयोजक एड. दरम्यान सिंग बिष्ट  ने सभी लोगों से बढ़ी संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की हैं।

संबंधित पोस्ट

ठाणे मनपा क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बस चलाने की परिवहन सदस्य ने मुख्यमंत्री से की मांग

Aman Samachar

एच एस सी में रईस जूनियर कालेज का शानदार परीक्षाफल 

Aman Samachar

कर्ज लेकर शादी विवाह व शराब ,मटन में फिजूल खर्ची से बचे आदिवासी समाज – विवेक पंडित

Aman Samachar

43 लाख रूपये के मादक पदार्थ समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

Aman Samachar

कोरोना काल में सेवा देने वाले डाक्टरों व आरोग्य कर्मियों की 3 माह का वेतन न मिलने पर आरोग्य अधिकारी पर बरसे महापौर

Aman Samachar

जिले में मास्क नहीं तो तो इंट्री नहीं विशेष मुहीम लागू करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

Aman Samachar
error: Content is protected !!