Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

 बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने टैबलेट बैंकिंग के जरिये स्वयं सहायता समूहों के लिए बचत खाता खोलने की सेवा शुरू की

                                                                                            मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] बैंकिंग उद्योग में एक नई पहल करते हुए, भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने आज टैबलेट (बॉब वर्ल्ड – टैबइट) के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लिए डिजिटल तरीके से तत्काल बचत खाता खोलने की सेवा के शुभारंभ की घोषणा की है।

          ‘बॉब वर्ल्ड – टैबइट’ के माध्यम से SHG के लिए खाता खोलने की शुरुआत करते हुए, बैंक ने SHGs को अपने साथ जोड़ने की प्रक्रिया का डिजिटलीकरण कर दिया है, जिससे तुरंत खाता खोलना संभव होगा तथा स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग का बेहतर एवं अधिक सुविधाजनक अनुभव प्रदान किया जा सकेगा। इस पहल से स्वयं सहायता समूहों को तेजी से क्रेडिट लिंकेज की सुविधा भी मिल सकेगी, जिससे भारत सरकार के मिशन [दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM)] को समर्थन मिलेगा और इसके परिणामस्वरूप बैंकिंग की प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

‘बॉब वर्ल्ड– टैबइट‘ के माध्यम से खोले जाने वाले SHG के तत्काल बचत खाते की मुख्य विशेषताएँ:

  • तत्काल खाता खोलने और ग्राहकों को बैंक से जोड़ने के उद्देश्य से SHGs के खाता खोलने की पूरी प्रक्रिया का डिजिटलीकरण
  • खाता खोलने की प्रक्रिया के दौरान एकीकृत सेवाओं के अनुरोध, जैसे कि व्यक्तिगत चेक बुक, SMS अलर्ट आदि के लिए पंजीकरण
  • ग्राहकों के लिए उपयोगकर्ता के तौर पर बेहतर अनुभव
  • आधार इकोसिस्टम पर निर्मिइस मौके पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मुख्य डिजिटल अधिकारी श्री अखिल हांडा ने कहा कि “बैंक ऑफ़ बड़ौदा अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने और बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए नए-नए डिजिटल उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहा है। ‘बॉब वर्ल्ड- टैबइट’ के माध्यम से SHG के तत्काल बचत खाते खोलने की शुरुआत भी इस दृष्टिकोण पर आधारित है, और सही मायने में यह SHGs के लिए बैंकिंग सेवाओं को सरल बनाने की दिशा में पूरी निष्ठा से किया गया एक और प्रयास है, जिससे क्रेडिट लिंकेज को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण ग्राहकों के उत्थान में सहायता मिलेगी । आने वाले दिनों में, हम कुल SHG खातों में से लगभग 75% खाते डिजिटल तरीके से खोलने की उम्मीद करते हैं।

संबंधित पोस्ट

   बैंक ऑफ़ बड़ौदा प्रत्येक संवितरित ऑटो और होम लोन के साथ एक पौधा लगाएगा 

Aman Samachar

एगॉन लाइफ ने 99.25% दावा निपटान अनुपात किया हासिल

Aman Samachar

ठाणे पूर्व कोपरी की पानी समस्या को लेकर महिलाओं ने मोर्चा निकालकर मनपा के गेट पर फोड़ा मटका 

Aman Samachar

विकास कार्यों से प्रभावित नागरिकों को मनपा उपलब्ध कराए वैकल्पिक जगह

Aman Samachar

मुंबई – दिल्ली फ्रेट कारीडोर बनने से रेल आरक्षण की प्रतीक्षा सूची नहीं रहेगी – सांसद पी पी चौधरी

Aman Samachar

एंटीजन टेस्टिंग शिबिर में 350 लोगों की जांच में 3 आटोरिक्शा चालक पॉजिटिव मिले

Aman Samachar
error: Content is protected !!