Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अनाधिकृत होर्डिंग्स, बैनरों के खिलाफ शिकायत के लिए मनपा ने शुरू की टोल फ्री सुविधा 

ठाणे [ युनिस खान ] शहर में लगाए जा रहे अनाधिकृत होर्डिंग्स, बैनर , पोस्टर, प्रवेश द्वार से शहर को कुरुपित करने के संबंध में नागरिकों को टोल फ्री क्रमांक व मोबाइल , ट्यूटर के माध्यम से शिकायत करने की सुविधा शुरू की गयी है। मुंबई उच्च न्यायालय के एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान दिए आदेश के अनुसार ठाणे मनपा ने टोल फ्री नंबर 1800-222-108, मोबाइल नंबर 7506946155 और ट्विटर की सुविधा शुरू कर दी है।
          ठाणे मनपा क्षेत्र में अनाधिकृत होर्डिंग, बैनर , पोस्टर , प्रवेश द्वार आदि से शहर को विकृत करते नजर आने लगा है। इसके लिए अतिक्रमण विरोधी व निष्कासन विभाग की ओर से इसकी जानकारी दी गयी है। ठाणे मनपा ने यह भी कहा है कि ठाणे शहर में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग, बैनर , प्रवेश द्वार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और इसमें शामिल लोगों पर महाराष्ट्र संपत्ति की मानहानि निवारण अधिनियम 1995 के तहत अपराध दर्ज कराया जायेगा।
       मनपा क्षेत्र में अनधिकृत होर्डिंग , बैनर से शहर के कुरुपित होने व उसे निकालने में मनपा पर खर्च का भार पड़ता है।  अनधिकृत होर्डिंग बैनर लगाने पर रोक के बावजूद नियंत्रण संभव नहीं हो पाता है इसका कारण अधिकांश होर्डिंग , बैनर नेताओं और उनके समर्थकों की होती है। मनपा ने पहले भी कई बार लोगों की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की योजना बनाने का प्रयास किया।  कार्रवाई के लेकर पेच फंसने के चलते महासभा में मनपा के प्रस्ताव को राजनितिक नगर सेवकों का समर्थन नहीं मिला। अब न्यायालय के आदेश के बाद एक बार फिर मनपा कार्रवाई करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है।

संबंधित पोस्ट

पांच लाख वैक्सीन खरीदने के लिए ग्लोबल टेंडर निकालने का मनपा ने लिया महत्वकांक्षी निर्णय

Aman Samachar

साईं जलाशय के निर्माण के लिए मनपा के आगामी बजट में 500 करोड़ रूपये के प्रावधान की मांग

Aman Samachar

प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस ने जीते दो अवार्ड

Aman Samachar

रायगढ़ की 18 साल की लड़की ने दी रेयर फंगल इन्फेक्शन को मात

Aman Samachar

सड़क हादसों में संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

जिला सामान्य अस्पताल में मॉडल एंटी रैबीज क्लिनिक स्थापना में तेजी लाएं –  उप जिलाधिकारी

Aman Samachar
error: Content is protected !!