Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुलुंड – ठाणे के मध्य नए रेलवे स्टेशन का कार्य जल्द शुरू करें – अश्विनी वैष्णव

ठाणे [ युनिस खान  ] रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज एनएमसी अधिकारियों से मुलुंड व ठाणे के मध्य नए ठाणे रेलवे स्टेशन के काम ठप्प होने के कारणों की मनपा अधिकारीयों से जानकारी किया . उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए रेलवे की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। रेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और ठाणे मनपा ने भूमि अधिग्रहण से जुड़े कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
ठाणे शहर भाजपा ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी के पास स्मार्ट सिटी योजना के तहत ठाणे शहर में हो रहे कार्यों में अनियमितता को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे केंद्र सरकार के 50 फीसदी फंड से लागू किया जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से स्मार्ट सिटी मिशन के निदेशक कुणाल कुमार ने तब राज्य के मुख्य सचिव को सीधी कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। वहीं भाजपा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के काम में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार और मनपा से गुहार लगा रही है। जिसके तहत रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की यात्रा की पृष्ठभूमि में ठाणे शहर भाजपा द्वारा एक बैठक आयोजित की गई थी।  बैठक में केंद्रीय पंचायत राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल, सांसद विनय सहस्रबुद्धे, विधायक संजय केलकर, विधायक निरंजन दावखरे, भाजपा उपाध्यक्ष सुजय पातकी के साथ मनपा के अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी, प्रवीण फापलकर, कार्यकारी अभियंता सुधीर गायकवाड़ और रेलवे अधिकारी शामिल थे।
स्मार्ट सिटी परियोजना में न्यू ठाणे रेलवे स्टेशन भी शामिल है। इस काम पर 262.76 करोड़ रुपये खर्च होंगे।  ठेकेदार को पुल निर्माण के लिए 7 मार्च 2019 को कार्यादेश जारी किया गया था और पुल का काम पूरा करने के लिए 36 महीने की अवधि दी गई थी। हालांकि, काम में देरी से लाखों यात्रियों को परेशानी हो रही है।
आज की बैठक में नए ठाणे रेलवे स्टेशन के रुके हुए कार्यों की समीक्षा की।  इस स्टेशन के लिए रेलवे पूरा सहयोग कर रहा है।  हालांकि, भूमि अधिग्रहण में देरी के कारण अभी तक स्टेशन पर काम शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य सरकार और मनपा भूमि अधिग्रहण का काम तत्काल पूरा करें। रेल मंत्री ने नए ठाणे रेलवे स्टेशन के नियोजित भवन के संबंध में भी कुछ सुझाव दिए।  रेल मंत्री ने ठाणे पूर्व रेलवे स्टेशन पर सैटिस परियोजना के काम पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए।

संबंधित पोस्ट

एफ ए डी ए  ने  5वें ऑटो रिटेल कॉनक्लेव – ‘कोलैबोरेट,-इनोवेट-एक्सिलरेट’ का किया समापन 

Aman Samachar

अग्रोहा विकास ट्रस्ट ने किया श्री राणीसती दादी मंगलापाठ

Aman Samachar

खोणी ग्रामपंचायत के सफाई कर्मचारियों को छह माह से वेतन नहीं

Aman Samachar

होम लोन के लिए आवेदन करते समय इन 5 बड़ी गलतियों से बचें – नीरज धवन

Aman Samachar

एस एस सी बोर्ड परीक्षा में रईस हाई स्कूल की शानदार सफलता

Aman Samachar

बिटकॉइन इंडिया डेवलपर्स पर मनपा ने लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना

Aman Samachar
error: Content is protected !!