Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बी.ओ.बी. (BOB) फाइनेंशियल और आई.आर.सी.टी.सी. (IRCTC) ने लांच किया को-ब्रांडेड रुपे (RuPay) क्रेडिट कार्ड

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] बैंक ऑफ़ बड़ौदा (BoB) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, बी.ओ.बी. (BOB) फाइनेंशियल सॉल्यूशंस लिमिटेड (BFSL) तथा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने साथ मिलकर संपर्क-रहित लेनदेन की सुविधाओं वाले IRCTC BoB RuPay क्रेडिट कार्ड को लॉन्च किया है। यह कार्ड नियमित तौर पर सफ़र करने वाले रेल यात्रियों को अधिकतम बचत की सुविधा देने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। इसके अलावा, इस कार्ड के उपयोगकर्ताओं को किराने के सामान से लेकर ईंधन तक की विभिन्न श्रेणियों में ख़रीदारी पर कई तरह के फ़ायदे भी मिलेंगे। कार्डधारक जे.सी.बी. (JCB) नेटवर्क की मदद से विदेशों में ख़रीदारी तथा एटीएम के जरिए लेन-देन के लिए भी इस कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

संपर्क-रहित लेनदेन की सुविधाओं वाले IRCTC BoB RuPay क्रेडिट कार्ड के कार्डधारकों को IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से 1AC, 2AC, 3AC, CC, या EC की बुकिंग पर किए गए खर्च के लिए 40 रिवॉर्ड पॉइंट्स (प्रति 100 रुपये के खर्च पर) प्राप्त होंगे। इस कार्ड से ग्राहकों को अपनी ट्रेन टिकट की बुकिंग पर लिए जाने वाले 1% लेन-देन शुल्क में छूट का फ़ायदा भी मिलता है। कार्ड जारी होने के 45 दिनों के भीतर एक बार में 1,000 रुपये या उससे अधिक की ख़रीदारी करने वाले ग्राहकों को 1,000 बोनस रिवॉर्ड पॉइंट्स भी मिलेंगे।          संयुक्त ब्रांड वाला यह क्रेडिट कार्ड, ग्राहकों को किराना एवं डिपार्टमेंटल स्टोर पर ख़रीदारी के लिए 4 रिवॉर्ड पॉइंट्स (प्रति 100 रुपये के खर्च पर) तथा दूसरी श्रेणियों में ख़रीदारी के लिए 2 रिवॉर्ड पॉइंट्स प्रदान करेगा। कार्डधारकों को सम्मानार्थ उपहार के तौर पर पार्टनर रेलवे लाउंज में सालाना 4 विजिट की सुविधा भी दी जाएगी। इस कार्ड के ग्राहकों को भारत के सभी पेट्रोल पंपों पर 1% फ्यूल सरचार्ज की छूट भी मिलेगी।कार्डधारक अपने लॉयल्टी नंबर (संयुक्त ब्रांड वाले क्रेडिट कार्ड पर छपे लॉयल्टी नंबर) को IRCTC की लॉगिन आईडी से जोड़कर IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर रिवॉर्ड पॉइंट्स को रिडीम कर सकते हैं।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, श्रीमती रजनी हसीजा, सीएमडी, IRCTC, ने कहा, “NPCI के सहयोग से रुपे (RuPay) प्लेटफॉर्म पर इस नए को-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड को बाजार में उतारने के लिए भारत के तीसरे सबसे बड़े बैंक – बैंक ऑफ़ बड़ौदा की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, BOB फाइनेंशियल के साथ साझेदारी करके हमें बेहद खुशी हो रही है, और यह साझेदारी IRCTC के लिए सम्मान की बात है। IRCTC को अपने ग्राहकों के लिए इस प्रकार के को-ब्रांडेड कार्ड की सुविधाएं उपलब्ध कराने का पर्याप्त अनुभव है, और हमने सार्वजनिक क्षेत्र के एक अन्य बैंक के साथ भी गठबंधन किया है ताकि उनके ग्राहकों को उनके लॉयल्टी प्रोग्राम का फ़ायदा मिल सके।

संबंधित पोस्ट

भारतीय सैनिकों के सम्मान में ठाणे में निकली भव्य तिरंगा रैली,

Aman Samachar

हीरानंदानी यंग फ़ुटबाल अकादमी के खिलाड़ी छः माह बाद फिर मैदान में

Aman Samachar

 एमजीएल आरोग्य उपक्रम के अंतर्गत ऑटो रिक्शा ड्रायवर्स के लिए आयोजित किए मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिबिर 

Aman Samachar

भोजपुरी फिल्म ‘छोरी सरहद पार के’ से ऑक्सिमिन भोजपुरी का नवारंभ – आयुष दुबे

Aman Samachar

राकांपा प्रमुख के घर पर हुए हमले से महाराष्ट्र की गरिमा शर्म से गिरी –  डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

स्वधर्म का नाम ही नित्य यज्ञ है – स्वामी नरेंद्रानन्द सरस्वती

Aman Samachar
error: Content is protected !!