Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

घोड़बंदर रोड क्षेत्र में बने अग्निशन केंद्र , मार्केट का नए वर्ष में होगा उद्घाटन – नरेश म्हस्के

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा प्रभाग क्रमांक 1 रोसा गार्डेनिया में तीन नवनिर्मित भवनों, गायमुख में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और आनंदनगर में फायर स्टेशन का काम अंतिम चरण में है। नए वर्ष में इन विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा।  इस आशय की जानकारी महापौर नरेश म्हस्के ने निरिक्षण दौरे के दौरान दिया है।
महापौर म्हस्के की अध्यक्षता में आज उक्त कार्यों का निरीक्षण दौरा आयोजित किया गया।  निरीक्षण दौरे में नगर सेवक नरेश मनेरा, स्लम सुधार एवं पुनर्वास समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ ओवलेकर और स्थानीय नगर सेविका साधना जोशी आदि शामिल थे। स्थानीय नगर सेवकों नरेश मनेरा, सिद्धार्थ ओवलेकर, साधना जोशी, नम्रता घराट के प्रयासों के बाद घोड़बंदर क्षेत्र में एक सुसज्जित बाजार, दमकल केंद्र और जल निकासी उपचार संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। इस संबंध में महापौर म्हस्के ने स्थानीय नगर सेवकों और संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुझाव दिया था कि इन भवनों में नागरिकों के लाभ के लिए क्या सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। आज इन ढांचों का निरीक्षण करते हुए पाया गया कि इन तीनों परियोजनाओं का कार्य अंतिम चरण में है। महापौर म्हस्के ने कहा कि अधिकारियों को शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं और काम पूरा होने के बाद नए साल में भवन नागरिकों की सेवा में खुले होंगे।
घोड़बंदर रोड इलाके में तेजी से रिहायसी कालोनियां बढ़ रही है और क्षेत्र में किसी भी तरह की दुर्घटना की स्थिति में बलकुम, नितिन जंक्शन, वागले और जवाहरबाग से दमकल की गाड़ियां देरी से पहुँचती हैं। लेकिन आनंदनगर में फायर स्टेशन कम समय में दुर्घटनास्थल तक पहुंचना निश्चित रूप से संभव बना देगा।  साथ ही रोजा गार्डेनिया स्थित सब्जी मंडी से फेरीवालो की बढती समस्या कम होगी। भवन के भूतल पर 24 दुकानें एवं 23 स्टॉल, प्रथम तल पर 23 स्टॉल एवं प्रथम तल पर 26 स्टॉल तथा भवन के द्वितीय एवं तृतीय तल पर अध्ययन एवं कल्याण केंद्र है।

cleardot.gif

संबंधित पोस्ट

रेनो इंडिया ने फेस्टिव सीजन को सेलीब्रेट करने के लिए काइगर, ट्राइबर और क्विड का लिमिटेड एडिशन पेश

Aman Samachar

कोरोना नियमों का उलंघन करने वाले दो आक्रेस्ट्रा बार समेत पांच बार सील 

Aman Samachar

स्थायी भविष्य के लिए वृक्षारोपण, युवाओं को प्रेरित करना आवश्यक

Aman Samachar

भारतीय ओबीसी महासभा ने पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह को भारतरत्न देने की माँग की

Aman Samachar

अध्यापक कुलकर्णी अपनी सेवा संपूर्ति पर सम्मानित हुए 

Aman Samachar

महिला दिवस के निमित्त साइकिल रैली में 250 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!