Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

 45 लाख रूपये की लूट मामले में तीन पुलिस समेत चार गिरफ्तार 

भिवंडी [ युनिस खान ] नासिक – मुंबई महामार्ग पर हवाला का पैसा ले जा रहे कार चालक से 8 मार्च को इंडियन पेट्रोल पंप के सामने हाइवे दिवे गांव के नजदीक रोककर 3 अज्ञात व्यक्तियों ने पुलिसकर्मी बताते हुए 45 लाख रूपये लेकर फरार हो गए थे. कार चालक ने नारपोली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी. पुलिस ने  जांच करते हुए पुणे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.उक्त प्रकरण में शामिल पुणे के दत्तावाडी पुलिस स्टेशन में कार्यरत 3 पुलिस कर्मियों सहित अन्य 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
           पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 मार्च को सुबह करीब 8 बजे औरंगाबाद निवासी रामलाल मोतीलाल परमार कार में हवाला व्यापारी से 45 लाख रुपये नकद लेकर नासिक से मुंबई की तरफ जा रहे थे.नारपोली पुलिस स्टेशन हद्द अंर्तगत स्थित हाइवे दिवे गांव के नजदीक इंडियन पेट्रोल के समाने बैठे 3 लोगों ने कार को रोका व चेकिंग के बहाने कार में बैग में रखा हुआ 45 लाख रुपये लेकर फरार हो गये थे.भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण, सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत ढोले, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मदन बल्लाल के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक चेतन पाटिल के नेतृत्व में तांत्रिक पद्धति से जांच कर नारपोली पुलिस ने पुणे से बाबूभाई राजाराम सोलंकी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और गहन पूछताछ के समय पुणे शहर पुलिस आयुक्तालय के दत्तावाड़ी ठाणे में कार्यरत पुलिसकर्मी गणेश शिंदे, गणेश कांबले और दिलीप पिलाने की संलिप्तता का खुलासा हुआ. नारपोली पुलिस ने लूट की घटना में लिप्त 3 पुलिसकर्मियों सहित एक अन्य आरोपी को दबोच कर सलाखों के पीछे दल दिया है.
सूत्रों के अनुसार, अपराध के समय तीनों आरोपी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे.घटना की रात 11 बजे पुणे से भिवंडी आऐ और सुबह 4 बजे तक घटनास्थल पर थे.लूट की घटना को अंजाम देकर पुनः पुणे ड्यूटी पर लौट गये.

संबंधित पोस्ट

सड़क दुर्घटना में बीस वर्षीय युवक की मृत्यु 

Aman Samachar

राकांपा भिवंडी जिलाध्यक्ष भगवान टावरे ने गठित की शहर कमेटी

Aman Samachar

महागिरी में राकांपा गटनेता नजीब मुल्ला ने किया चौक का उद्घाटन 

Aman Samachar

समाज के अंतिम व्यक्ति को आवास उपलब्ध कराने के लिए मुझे गृहनिर्माण मंत्री पद मिला – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

 राष्ट्रीय कवि सम्मलेन का आयोजन 27 जनवरी को ठाणे के गडकरी रंगायतन में 

Aman Samachar

राज्य के सबसे विकसित शहरों में एक है ठाणे शहर- प्रताप सरनाईक

Aman Samachar
error: Content is protected !!