Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

श्रीगोपाल गौशाला में लगे गोपाष्टमी के भव्य मेले में गौ भक्तों का उमड़ा सैलाब

 भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी तालुका के आनगांव में भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद व्दारा संचालित श्री गोपाल गौशाला में गोपाष्टमी के अवसर 20 वें वर्ष भव्य वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। गोपाष्टमी मेले में गौ भक्तों का भारी हुजूम कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते दिखाई पड़ा।
            गौरतलब है कि आनगांव स्थित श्री गोपाल गौशाला में प्रतिवर्ष की भांति आयोजित गोपाष्टमी मेला के अवसर पर सुप्रसिद्ध समाज सेवक एवं वरिष्ठ गौभक्त मुख्य अतिथि मोहनलाल अग्रवाल और समाजसेवी सुरेन्द्रकुमार मोदी व परिवार महाप्रसाद के आयोजक रहे।  उक्त अवसर पर विश्व हिंदू परिषद सहमंत्री मोहन सालेकर, गौशाला प्रमुख पदाधिकारी उद्योगपति उमाशंकर रूंगटा, त्रिलोकचंद जैन, अशोक जैन, भाजपा नगरसेवक श्याम अग्रवाल, उद्योगपति मनोज ढूढाणी सहित भारी संख्यां में गौ भक्त कोरोना प्रोटोकाल नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए।
          गौभक्त और गोदर्शन के अनूठे संगम के इस समारोह में पारंपरिक तरीके से गौमाता के पूजन,भव्य आरती, परिक्रमा तथा महाप्रसाद का कार्यक्रम रखा गया था। इस अवसर पर सभी गौ भक्तों से गौमाता के संरक्षण-संवर्धन की अपील की गई है।

संबंधित पोस्ट

पीएनबी में आज से हाई वैल्यू चेकों का वेरिफिकेशन अनिवार्य

Aman Samachar

बाल्या मामा ने शिवसेना की सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा , कांग्रेस में जाने की अटकलें

Aman Samachar

पर्यावरण पूरक इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढाने का शासन स्तर पर प्रयास – उद्योगमंत्री

Aman Samachar

मलेरिया-डेंगू निवारक सार्वजनिक शिविरों का 67 हजार से अधिक नागरिकों ने उठाया लाभ

Aman Samachar

चक्रवात से जिले में 3 लोगों की मृत्यु , शहर में 159 पेड़ व सुरक्षा दीवार गिरने से आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त

Aman Samachar

तीन पूर्व नगर सेवकों ने केन्द्रीय राज्य मंत्री की उपस्थिति में भाजपा में किया प्रवेश , शिवसेना को एक और झटका

Aman Samachar
error: Content is protected !!