Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 9 अप्रैल को , ठाणे में जाने माने कवियों का होगा कविता पाठ 

ठाणे [ युनिस खान ] राष्ट्रभाषा हिंदी के समुचित प्रचार-प्रसार और साहित्य के संवर्धन के लिए विगत 30 वर्षों से हिंदीभाषी एकता परिषद व राजस्थानी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 9 अप्रैल, 2022 को शाम साढ़े 7 बजे ठाणे के गडकरी रंगायतन में 28 वां राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया है।

             ठाणे शहर के इस गरिमामयी कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट बी.एल.शर्मा के मुताबिक समारोह में बतौर विशेष अतिथि ठाणे जिले के पालकमंत्री एवं राज्य के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे, ठाणे के सांसद राजन विचारे, महाराष्ट्र पुलिस के डीजीपी विवेक फणसलकर (IPS), विधायक श्री संजय केलकर, ठाणे भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट निरंजन डावखरे, उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री अजिताभ बच्चन, बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र- गोवा के सदस्य व्दय एड. गजानन चव्हाण व एड. सुदीप पासबोला और ठाणे जिला वकील संगठन के अध्यक्ष एड. प्रशांत कदम उपस्थित रहेंगे।
           इस अवसर पर प्रति वर्ष की तरह इस बार भी विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए संस्था व्दारा 3 विभूतियों को प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा जाएगा, जिनमें देश की रक्षा में अपने प्राण की आहुति देने वाले अमर शहीद के परिवारजन को महाराणा प्रताप शौर्य पुरस्कार, मराठी कला व संस्कृति के संवर्धन के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव पुरस्कार और साहित्य व विकास हेतु डॉ. हरिवंशराय बच्चन साहित्यरत्न पुरस्कार का समावेश है। समारोह में महाराणा प्रताप शौर्य पुरस्कार से इसी साल फरवरी माह में जम्मू-कश्मीर के शोपियां इलाके में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान अदम्य साहस व बहादुरी का परिचय का देते हुए शहीद हुए सांगली निवासी मिलिटरी के जांबाज सिपाही श्री रोमित चव्हाण (मरणोपरांत) को सम्मानित किया जाएगा। डॉ. हरिवंशराय बच्चन साहित्यरत्न  पुरस्कार मशहूर लेखिका सुश्री गीता माणेक और छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव पुरस्कार सुप्रसिद्ध मराठी सिने अभिनेता श्री चिन्मय मांडलेकर को प्रदान किया जाएगा। तीनों पुरस्कारों के तहत सम्मानमूर्तियों को 11-11 हजार रुपए की नकद धनराशि सहित ताम्रपत्र, शाल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ से नवाजा जाएगा।
      कवि सम्मेलन में पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे (रायपुर), श्री संजय झाला (जयपुर), श्री गौरव चौहान (इटावा), श्री गौरव शर्मा (मुंबई), श्री अशोक चारण (जयपुर), श्री गजेंद्र प्रियांशु (बाराबंकी) और कीर्ति काले (दिल्ली) आदि देश के दिग्गज कवियों को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने हिंदी काव्य की पावन धारा को राष्ट्र भर सहित विदेशों तक गौरवान्वित किया है। कवि सम्मेलन का संचालन इंदौर से पधार रहे जाने-माने हास्यसम्राट श्री सत्यनारायण सत्तन करेंगे।

संबंधित पोस्ट

१९ वर्षीय युवक की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar

जिलेटीन व डीटोनेटर विक्री करने आये 3 युवक 4 लाख 45 हजार रूपये के विस्फोटक समेत गिरफ्तार 

Aman Samachar

  आयुष्मान योजना सभी बीमारियों के लिए उपलब्ध कराई जाए संगम डोंगरे की मुख्यमंत्री से मांग

Aman Samachar

31 मई तक मुख्य नालों के साथ आंतरिक नालों की सफाई पूरा करें – महापौर 

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक के संयोजन में राजभाषा कार्यान्वयन समिति दिल्ली बैंक द्वारा हिन्दी दिवस पर संगोष्ठी 

Aman Samachar

स्वच्छ सोसायटी , होटल, स्कूल, अस्पताल, बाजार, सरकारी कार्यालय को मनपा ने किया सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!