Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एसजेवीएन ने गुजरात में 100 मेगावाट की सोलर परियोजना हासिल की 

शिमला [ अमन न्यूज नेटवर्क ] एसजेवीएन ने गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जीयूवीएनएल) द्वारा आयोजित टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से गुजरात में 100 मेगावाट ग्रिड कनेक्टेड सौर ऊर्जा परियोजना हासिल की है।  एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री नन्‍द लाल शर्मा इस आशय की जानकारी दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस परियोजना से 245.28 मिलियन यूनिट वार्षिक विद्युत उत्पादन होगा और 25 वर्षों की अवधि में लगभग 6132 मिलियन यूनिट का संचयी विद्युत उत्पादन होगा।

          इस परियोजना से उत्‍पादित विद्युत को 25 वर्षों के लिए जीयूवीएनएल द्वारा खरीदा जाएगा और एसजेवीएन और जीयूवीएनएल के मध्‍य विद्युत खरीद करार पर शीघ्र ही हस्ताक्षर किए जाएंगे। परियोजना विकास की संभावित लागत लगभग 500 करोड़ रूपए है। इस सौर परियोजना के अतिरिक्‍त कंपनी द्वारा हाल ही में हासिल की गई विभिन्‍न परियोजनाओं के साथ हरित ऊर्जा अर्थव्यवस्था के निर्माण और देश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को बढ़ावा देने के भारत के लक्ष्य में योगदान दिया जाएगा ।

         गैर-जीवाश्म स्रोतों से वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट विद्युत उत्‍पादन करने की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता की पृष्‍ठभूमि मेंभारत सरकार नवीकरणीय स्रोतों के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। एसजेवीएन इस विजन को आगे बढ़ाने के लिए अपने पोर्टफोलियो में महत्वपूर्ण विद्युत उत्‍पादन  क्षमताएं जोड़ रहा है। वर्तमान में, कंपनी के पास 16900 मेगावाट से अधिक के कुल पोर्टफोलियो के साथ विकास के विभिन्न चरणों के तहत 3065 मेगावाट क्षमता की बारह सौर ऊर्जा परियोजनाएं हैं।

         इस विशाल पोर्टफोलियो विस्तार ने एसजेवीएन के नए साझा विजन – वर्ष 2023 तक 5000 मेगावाट, वर्ष 2030 तक 25000 मेगावाट और वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट स्थापित क्षमता को प्रारूप दिया है। कंपनी अपने साझा विजन को हासिल करने और राष्ट्र के सतत विकास में भागीदार बनने के लिए अग्रसर है।

संबंधित पोस्ट

रईस स्टडी सेंटर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Aman Samachar

जिले में घनकचरा प्रकल्प लगाने वाली काल्हेर पहली ग्रामपंचायत

Aman Samachar

अगस्त क्रांति दिवस ‘गो’ के बाद अब ‘गो’ तानाशाही,  कांग्रेस का शंखनाद

Aman Samachar

निमोनिया से होने वाली शिशु मृत्यु रोकने के लिए सांस अभियान

Aman Samachar

अनधिकृत वाहन पार्किंग व अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ राकांपा ने की कार्रवाई की मांग 

Aman Samachar

कर व शुल्क वृद्धि न करते हुए वर्ष 2022- 2023 का 3299 करोड़ रूपये का बजट मनपा की स्थाई समिति में पेश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!