Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

 चेन्नई में 14 नए न्यूबर्ग एडवांस्ड एंड अफोर्डेबल डायग्नोस्टिक्स एंड हेल्थ चेकअप सेंटर खोलने की घोषणा की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारतीय मूल की शीर्ष 4 पैथ लैब श्रृंखलाओं में शामिल न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने आज चेन्नई में 14 न्यूबर्ग एडवांस्ड एंड अफोर्डेबल डायग्नोस्टिक्स एंड हेल्थ चेकअप सेंटर लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसके साथ इस वित्तीय वर्ष के दौरान 100 और आगामी सेंटर पाइपलाइन में हैं। यह नया बिजनेस सेगमेंट डायग्नोस्टिक्स को सभी के लिए सस्ता और सुलभ बना देगा। यहां प्रदान की जाने वाली सेवाओं में ब्लड टेस्ट, एक्स-रे, ईसीजी एवं अल्ट्रासाउंड स्कैन, हेल्थ चेकअप और घर जाकर नमूने जमा करना शामिल होगा। इन सेवाओं तथा तमिलनाडु में विस्तार की अन्य पहलों के लिए कंपनी एफवाय2022-23 के दौरान 200 करोड़ रुपये का निवेश करने हेतु प्रतिबद्ध है। ।

        निदान और स्वास्थ्य जांच का लाभ अन्ना नगर, अशोक नगर, अयनावरम, हस्तिनापुरम, ल्याप्पनथंगल, किलपौक, मायलापुर, नंगनल्लूर, पोन्नामल्ली, पेरावल्लूर, रामापुरम, सालिग्रामम, तांबरम और वलसावक्कम में स्थित इन 14 डायग्नोस्टिक्स एंड हेल्थ चेकअप सेंटर्स पर जल्द ही उठाया जा सकता है। कंपनी ने बीपीएल वाले सफेद राशन कार्डधारकों को परीक्षणों पर 50% की छूट देने की प्रतिबद्धता जताई है और किसी भी सेंटर के 2 किमी वाले दायरे में उसी दिन एक घंटे के भीतर घर जाकर नॉन-फास्टिंग नमूने जमा करने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

          ये 14 एडवांस्ड एंड अफोर्डेबल डायग्नोस्टिक्स एंड हेल्थ चेकअप सेंटर माननीय एमए. सुब्रमणियन (स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री, तमिलनाडु सरकार) के करकमलों से लॉन्च किए गए थे। इस लॉन्च ईवेंट में श्री पी.के. शेखर बाबू (हिंदू धार्मिक एवं धर्मादा अक्षयनिधि विभाग, तमिलनाडु सरकार के माननीय मंत्री) और डॉ. कलानिधि वीरास्वामी (संसद सदस्य, लोकसभा) भी उपस्थित थे।

        सुब्रमणियन (स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री, तमिलनाडु सरकार) ने कहा, “हेल्थकेयर का इकोसिस्टम समाज की भलाई और विकास का अभिन्न अंग है। हम इस बात को स्वीकार करते हैं और इसीलिए एंटरप्रेन्योरशिप वाले इकोसिस्टम को प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रबंधन तथा सर्विस डिलिवरी को सुदृढ़ बनाने में योगदान कर सकता है। हम वैश्विक उपस्थिति रखने वाली और गुणवत्ता से कोई समझौता न करने वाली न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स जैसी कंपनियों की बड़ी सराहना करते हैं, जो राज्य में निवेश कर रही हैं, स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही हैं और हेल्थकेयर की उत्कृष्टता का स्तर बढ़ा रही हैं।“

         न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक डॉ. जीएसके वेलु ने बताया, “सरकार की हेल्थकेयर वाली संरचना का पूरक बनना, रोजगार के अवसर पैदा करना और इस इलाके के स्वास्थ्य-संबंधी बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाना हमारा उद्देश्य है। इन व्यापक उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए हम अपनी डायग्नोस्टिक्स पेशकशों को मजबूत बनाने के साथ-साथ इनमें विविधता लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इसके अलावा, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारी पेशकशें समूचे तमिलनाडु को कवर करने वाले विभिन्न ग्राहक वर्गों की जरूरतों को पूरा करें। इस वर्ष के दौरान डिजिटल पहलों में पर्याप्त निवेश करके हम तमिलनाडु के प्रत्येक जिले में अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहते हैं। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम डायग्नोस्टिक्स और वेलनेस सेगमेंट पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ समान विचारों वाले पैथोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट के साथ संभावित साझेदारी और संयुक्त निवेश के अवसर तलाश रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज में सेवा सम्पूर्ति समारोह 

Aman Samachar

कोविड काल में कार्यरत सरकारी कर्मचारी बहनों के लिए भाईचारे की पहल काबिले तारीफ – शंभूराज देसाई

Aman Samachar

शिवसेना , कांग्रेस , राकांपा , सपा कार्यकर्ता भिवंडी बंद के लिए उतरे सड़क पर

Aman Samachar

सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) समूह ने सभी ग्राहकों के लिए शुरू किया स्वैच्छिक कार्बन ऑफसेट कार्यक्रम

Aman Samachar

मुन्ना बिहारी स्टारर भोजपुरी फ़िल्म अब बन्द कर दबंगई का पोस्ट प्रोडक्शन हैं जारी

Aman Samachar

न्युवोको ने कोयम्बटूर में नए रेडी-मिक्स कंक्रीट संयंत्र के साथ दक्षिण भारत में अपनी मौजूदगी का किया विस्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!