Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहर के विभिन्न हिस्सों में चल रहे कार्यों को तत्काल पूरा किया जाए – अतिरिक्त आयुक्त 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा क्षेत्र के विविध इलाकों में शुरू विकास कार्यों का नगर विकास मंत्री व जिले पालकमंत्री एकनाथ शिंदे व मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा निरीक्षण कर रहे हैं। इन सभी कार्यों की समीक्षा के लिए अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाड़े ने आज संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाकर सभी कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये हैं।
        आज मनपा के अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाड़े ने स्थाई समिति की अरविंद पेंडसे सभागृह में सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में मनपा के अभियंता सोंगरा, अपर नगर अभियंता अर्जुन अहिरे, उपायुक्त मनीष जोशी और सभी प्रभाग समितियों के कार्यकारी अभियंता उपस्थित थे। हाल ही में पालक मंत्री एकनाथ शिंदे ने कोपारी विभाग का निरीक्षण किया।  संबंधित अधिकारियों को कोपारी क्षेत्र में 108 विस्थापित व्यावसायिक व झोपड़पट्टी वासियों के पुनर्वास, अष्टविनायक चौक से गणपति विसर्जन घाट का सौंदर्यीकरण, कृष्णानगर क्षेत्र में आवश्यक कार्यों को पूरा करने के आदेश दिए थे।
          ठाणे शहर में अल्मेडा सिग्नल से नितिन सिग्नल तक डिवाइडर पेंटिंग, शहर की दीवारों का सौंदर्यीकरण, तालाब क्षेत्र की पेंटिंग, गोकुलनगर के सामने साईं शोल्डर को चौड़ा करने का काम, कपूरबावड़ी नाका पर फ्लाईओवर के निचले हिस्से की सफाई और नेटिंग, फ्लाईओवर का विज्ञापन के माध्यम से शौन्दर्यीकरण का का कार्य किया जा रहा है।  जवाहरबाग स्मशान भूमि  में बोरवेल आदि जैसे विभिन्न कार्य ,  आनंदनगर जकात नाका से तीन हाथनाका, माध्यमिक विद्यालय मानपाडा संख्या 7 व 64 तक डिवाइडर और ग्रिल पर पेंटिंग आदि कार्यों की समीक्षा गयी। अतिरिक्त आयुक्त (2) संजय हेरवड़े ने 7 और 64 क्रमांक के स्कूल इमारतों की पेंटिंग व मरम्मत, मानपाड़ा स्मशान भूमि में सीएनजी को पीएनजी में बदलने, जयभवानी नगर, वागले इस्टेट में चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की।
       पुराने मुंबई-पुणे मार्ग पर कलवा खारीगांव क्षेत्र में खारीगांव क्षेत्र में मरम्मत, विटवा चिल्ड्रन पार्क के तहत सह्याद्री स्कूल, सी के सामने सड़क के कुछ हिस्से को फिर से बनाना।   इस बैठक में नाला निर्माण जैसे विभिन्न कार्यों को तत्काल पूरा करने के आदेश दिए गए।
कल से चार दिन का सार्वजनिक अवकाश हो तो भी शहर में चल रहे कार्य को देखते हुए तत्काल कार्य पूर्ण कराया जाए। पालक  मंत्री शिंदे और मनपा आयुक्त डा शर्मा ,  अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाड़े ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपना काम तुरंत पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। क्योंकि मनपा आयुक्त डा शर्मा फिर से निरीक्षण करेंगे कि दिए गए निर्देशों के अनुसार काम पूरा हो गया है या नहीं।

संबंधित पोस्ट

सिडको द्वारा पनवेल मनपा को प्रदान की जाने वाली नागरिक सेवाओं को दो माह में हस्तांतरित करने का निर्देश

Aman Samachar

बाइटएक्सएल ने टियर 2 और 3 शहरों में ‘फ्यूचर-रेडी’ टेक्नोलॉजी टैलेंट पूल के विकास के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ की साझेदारी

Aman Samachar

असामाजिक तत्वों को रोकने के लिए नगर सेवक ने अपने खर्च से लगाये सीसीटीवी कैमरे 

Aman Samachar

 मुंबई – नाशिक महामार्ग पर ऑईल टँकर व ट्रक की टक्कर , चालक गंभीर रूप से जखमी

Aman Samachar

इमारत का छत गिरने से दो लोगों की मृत्यु , 1 घायल, 73 परिवार स्थानांतरित

Aman Samachar

पानी के टैंक में गिरने से मृत बच्चे के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!