Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

लक्स इंडस्ट्रीज ने सर्दियों के मौसम का स्वागत करते हुए लक्स पार्कर के लिए नया टीवीसी रिलीज़

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] देश में इनरवियर का निर्माण करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक, लक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, (बीएसई: 539542 | एनएसई: LUXIND) को बिल्कुल नए और ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखकर तैयार किए गए उत्पादों के लिए जाना जाता है। पुरुषों, महिलाओं तथा बच्चों के लिए इनरवियर एवं आउटरवियर की पूरी रेंज सहित 14 प्रमुख ब्रांडों के 100 से अधिक उत्पादों का निर्माण करने वाली यह कंपनी एक बार फिर से अपने नए विज्ञापन फिल्म ‘गरम भी, पतला भी’ के लिए सुर्खियों में है। इस नए विज्ञापन अभियान को ‘लक्स पार्कर’ ब्रांड के लिए तैयार किया गया है, जो लक्स पार्कर थर्मल वियर पहनकर सर्दियों के दौरान भीतर से गर्माहट पाने के सुकून भरे एहसास को उजागर करता है। इसी वजह से सर्दियों के मौसम में यह हर उपभोक्ता की अलमारी में जरूर होना चाहिए। हर उम्र के सभी उपभोक्ता को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस विज्ञापन अभियान में फिल्म व टेलीविजन जगत की लोकप्रिय अदाकारा, पूजा गौर मुख्य कलाकार के रूप में नजर आ रही हैं। टेलीविजन, सोशल मीडिया, आउटडोर, प्रिंट और ऑन-ग्राउंड चैनलों पर इस विज्ञापन का लाइव प्रसारण शुरू हो चुका है।

        नए कैंपेन की शुरुआत के अवसर पर श्री साकेत टोडी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, लक्स इंडस्ट्रीज, ने कहा, “पिछले कुछ सालों में, लक्स ने हमेशा नए तरीके के उत्पादों को तैयार करके बाजार में उतारा है, जो ग्राहकों की मांग से प्रेरित हैं, और ये सभी उत्पाद ग्राहकों की पसंद एवं प्राथमिकताओं में आए बदलाव के अनुरूप हैं; और यह कैंपेन भी दर्शाता है कि हम अपने इसी सिद्धांत पर कायम हैं। सर्दियों का मौसम लगभग आ चुका है, इसलिए हमने यह बात सबके सामने लाने के लिए इस मौके को चुना कि लक्स पार्कर किस तरह से शर्ट के नीचे, पतलून के नीचे या अलग-अलग तरीके से पहनने के लिए बिल्कुल सही डिजाइन एवं मोटाई वाली बेहतरीन सामग्री है, और सही मायने में यह पूरे परिवार को सर्दियों में गर्माहट देने वाली सबसे अच्छी चीज है। हमारे सभी उत्पाद पतले, हल्के, आरामदायक और अच्छी तरह से फिट होने वाले हैं, लेकिन इससे भी अहम बात यह है कि यह पहनने वाले को सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए जरूरी गर्माहट देता है। हमें पूरा यकीन है कि उपभोक्ताओं को हमारे उत्पादों के साथ-साथ यह नया कैंपेन भी बेहद पसंद आएगा।”

       इस कलेक्शन में प्रीमियम क्वालिटी के थर्मल-वियर शामिल हैं, जो पुरुषों एवं महिलाओं के लिए 248 रुपये से लेकर 293 रुपये तक की कीमतों पर 75 से 100 सेमी के मानक आकार में उपलब्ध हैं, जबकि बच्चों के लिए 145 रुपये से 170 रुपये की कीमतों पर 45 से 73 सेमी के आकार में उपलब्ध हैं। ये उत्पाद गोल और वी-नेक, दोनों तरह के आकार में गहरे भूरे तथा सफेद, दो रंगों में आते हैं तथा पुरुषों एवं महिलाओं दोनों के लिए आई/ई ट्राउजर के रूप में उपलब्ध हैं। लक्स पार्कर के उत्पाद 100% कॉटन से तैयार किए जाते हैं, जिन्हें पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों की सर्दियों की जरूरतों को पूरा करने और बेहद आरामदेह अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी सामग्री बेहद मुलायम व हल्की है, जो इसे पहनने में आरामदायक बनाती है। साइड बॉडी पैनल की वजह से बाँह के नीचे सिलाई की जरूरत नहीं पड़ती है, और इसी वजह से यह शरीर के आकार में पूरी तरह फिट हो जाता है।

       लक्स इंडस्ट्रीज उत्पादन के नए तरीकों को अपनाने और लीक से हटकर बिल्कुल नए उत्पादों को विकसित करने के मामले में हमेशा सबसे आगे रही है, साथ ही कंपनी ने एकदम अनोखी ब्रांडिंग और प्रचार-प्रसार की गतिविधियों के जरिए दर्शकों तक अपनी बात पहुँचाने में भी सफलता पाई है। ग्राहकों को सबसे ज्यादा अहमियत देने की सोच ने ब्रांड को अपनी मौजूदगी के दायरे को बढ़ाने में मदद की है और 47 देशों में पूरे ब्रांड पोर्टफोलियो के लिए मजबूत ब्रांड इक्विटी तैयार की है। कंपनी 15 मजबूत ब्रांडों के जरिए हर उम्र के ग्राहकों के लिए बड़े पैमाने पर उत्पादों के निर्माण के साथ-साथ मिड-प्रीमियम और प्रीमियम श्रेणी के उत्पाद भी उपलब्ध कराती है, जिसने ब्रांड को बाजार में दूसरों से बेहतर प्रदर्शन करने तथा प्रीमियम कीमत प्राप्त करने में मदद की है।

संबंधित पोस्ट

आईटीआई द्वारा आयोजित कॅरियर मार्गदर्शन शिविर में 350 विद्यार्थी सहभागी 

Aman Samachar

 एसटीपी प्लांट को स्थानांतरित करने की मांग लेकर आगे आये मानसरोवर वासी

Aman Samachar

धनबाद में भोजपुरी फ़िल्म दिल तुझको पुकारें की शूटिंग पूरी

Aman Samachar

पानी की समस्या को लेकर राकांपा महिला कार्यकर्ताओं ने मनपा मुख्यालय पर मटका फोड़कर आक्रोश दिखाया 

Aman Samachar

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की स्मृति में विशेष चिकित्सा भवन व अनुसंसाधन केंद्र बनेगा – ओमप्रकाश शर्मा

Aman Samachar

शहर में एंटीजन जांच केन्द्रों पर कर्मचारियों व मजदूरों की लगने लगी लम्बी कतारें 

Aman Samachar
error: Content is protected !!