Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

यूपीएससी प्रतिस्पर्धा में राज्य की प्रथम डा कश्मीरा संखे का मनपा आयुक्त ने किया स्वागत

ठाणे [ युनिस खान ] केन्द्रीय लोक सेवा आयोग की परीक्षा में राज्य में प्रथम व  देश में 25 वीं रैंक प्राप्त करने वाली डा कश्मीरा संखे का ठाणे मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने सत्कार करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं है।

       मनपा आयुक्त बांगर ने कहा है कि यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा में ठाणे जिले की एक लड़की ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है यह बेहद ख़ुशी की बात है।  यह कई युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए प्रेरित करेगा। ठाणे के श्रीनगर इलाके में रहने वाली डा कश्मीरा संखे , उनके पिता किशोर सांखे, पूर्व नगर सेवक गुरमुख सिंह स्यान ने मनपा आयुक्त बांगर से मुलाकात की।

आयुक्त बांगर ने कश्मीरा की प्रशंसा करते हुए कहा कि डाक्टरी पेशा संभालते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यह सही तरीका है। आयुक्त ने इस अवसर पर कहा कि ठोस विकल्पों को हाथ में रखकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना सही कदम है। डा कश्मीरा ने कहा कि हमने पिछले डेढ़ साल से क्लिनिक में मेरी बहन, जो एक दंत चिकित्सक है, की मदद करके परीक्षा की तैयारी की।  प्रीलिम्स पास करने के बाद पढ़ाई का समय बढ़ाया। कठिन परिश्रम से वह सफल होकर खुश है।  मैं सिविल सेवा में काम करने के लिए उत्सुक हूं। लगता है कि देश में कहीं भी काम करने का मौका मिले तो हम पूरी लगन से काम करेंगे।

      परीक्षा के लिए चयनित विषय, तैयारी, अध्यन पद्धति, साक्षात्कार में प्रदर्शन आदि के बारे में आयुक्त बांगर ने पूछताछ की। उन्होंने कहा कि आप जैसा व्यक्ति अच्छी रैंक के साथ यूपीएसी परीक्षा पास कर सकता है, यहां के छात्रों का मनोबल बढ़ाने में मदद करेगा। उनका परिवार चाहता था कि कश्मीरा पूरी तरह से प्रतियोगी परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करें।  हालांकि, कश्मीरा के पिता किशोर सांखे ने कहा कि कश्मीरा ने पेशेवर विषयों में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही इस परीक्षा का सामना करने की ठान ली थी। किशोर सांखे एक कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट हैं और मां प्रतिमा भी मेडिकल के पेशे में हैं।

संबंधित पोस्ट

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आन्दोलन करना होगा , आन्दोलन से ही युवा नेता तैयार होते हैं  – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

भोजपुरी फिल्म ‘छोरी सरहद पार के’ से ऑक्सिमिन भोजपुरी का नवारंभ – आयुष दुबे

Aman Samachar

बिजली की दर वृद्धि व बढ़ी बिल के खिलाफ महावितरण कार्यालय पर भाजपा का निषेध मोर्चा आज 

Aman Samachar

टोरेंट पावर की दावत-ए-इफ्तार में 250 से अधिक गणमान्य लोगों ने की सिरकत 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ईज़ सुधारों में दूसरा स्थान प्राप्त

Aman Samachar

बजट की महासभा में 500 वर्गफुट तक के घरों की संपत्ति कर माफ़ करने के वादे की नगर सेविका ने दिलाई याद

Aman Samachar
error: Content is protected !!