Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

 भारतीय किसानों के लिए एक वार्षिक आउटरीच कार्यक्रम- ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के 5वें संस्करण की शुरूआत

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने आज बड़ौदा किसान पखवाड़ा के 5वें संस्करण की शुरुआत की घोषणा की। यह वार्षिक किसान जुड़ाव कार्यक्रम 15 नवंबर, 2022 को शुरू होगा और 30 नवंबर, 2022 को बड़ौदा किसान दिवस समारोह के साथ समाप्त होगा। 2 सप्ताह के कृषि उत्सव के दौरान, बैंक कई आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से 4.5 लाख किसानों मुख्य रूप से एग्री कस्टमर सेगमेंट को सेवा देने वाली देश भर में ~ 5,000 अर्ध-शहरी और ग्रामीण शाखाओं के साथ बैंक का नेटवर्क, ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा‘ में सक्रिय रूप से भाग लेगा।

       ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा‘ कृषक समुदाय के साथ जुड़ाव बढ़ाने और बैंक ऑफ़ बड़ौदा की तरफ से पेश किए जा रहे विभिन्न कृषि उत्पादों, योजनाओं और डिलीवरी चैनल्स और किसानों के लाभ के लिए सरकार द्वारा की गई पहलों के बारे में जागरूकता का प्रसार करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। किसान बैठकों, चौपालों, किसान मेलों आदि जैसे आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से, बैंक विभिन्न कृषि ऋण उत्पादों जैसे बड़ौदा किसान क्रेडिट कार्ड, ट्रैक्टर लोन, गोल्ड लोन, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी)/ संयुक्त देयता समूह (जेएलजी) को वित्त प्रदान करने, कृषि से जुड़ी व गतिविधियों आदि के लिए ऋणों और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधा के बारे में विस्तृत जानकारी देगा। बैंक ने विशेष रूप से कृषि सेगमेंट के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाएं भी शुरू की हैं ताकि वे आसानी से कृषि ऋण के लिए आवेदन कर सकें।

          यह आयोजन विभिन्न सरकारी कृषि पहलों जैसे कि आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत कर्ज देने संबंधी योजनाएँ, एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (एआईएफ), एनिमल हसबेंडरी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (एएचआईडीएफ), प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई), पीएम फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज स्कीम (पीएम-एफएमई) आदि को भी बढ़ावा देगा। इस अवसर पर बोलते हुए, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने जानकारी दी है ।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी भूषण स्व.पवार की 82 वीं जयंती पर मेगा स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर

Aman Samachar

जमील शेख हत्याकांड में पुलिस ने कानून की हत्या की – डॉ. जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म तोहार अँखिया के काजल हमार जान ले गईल का ट्रैलर रिलीज होते ही वायरल

Aman Samachar

 टीएमटी बसों में शीघ्र फायर सेफ्टी सिस्टम को दुरुस्त न करने पर आन्दोलन की चेतावनी 

Aman Samachar

किसानों को मिलने वाले 11.66 करोड़ रुपए मुआवजे के घोटाले की जांच की मांग 

Aman Samachar

शहर के विभिन्न इलाकों में कांग्रेस ने एक साथ किया खड्डा भरो आन्दोलन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!