Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

9 अगस्त क्रांति दिवस पर उपमुख्यमंत्री पवार करेंगे राकांपा कार्यालय का उद्घाटन – आनंद परांजपे

ठाणे [ युनिस खान ] राकांपा अजीत पवार गुट के ठाणे मध्यवर्ती कार्यालय का राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार अगस्त क्रांति के दिन 9 अगस्त को उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता व राकांपा ठाणे शहर (जिला) अध्यक्ष आनंद परांजपे और महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव नजीब मुल्ला ने दी है।

         राकांपा का नया ठाणे मध्यवर्ती कार्यालय फ्लावर वैली कॉम्प्लेक्स, विवियाना मॉल के सामने, सर्विस रोड, ठाणे पश्चिम में बनाया गया है। इस कार्यालय का उद्घाटन बुधवार 9 अगस्त 2023 अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर शाम 6.30 बजे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीतदादा पवार द्वारा किया जायेगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुनील तटकरे, राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रूपाली चाकणकर, राकांपा युवा कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सूरज चव्हाण, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद हिंदूराव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। ठाणे जिला शहर अध्यक्ष आनंद परांजपे, राकांपा महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव नजीब मुल्ला और उनके समर्थक कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।

       ठाणे राकांपा के पार्टी कार्यालय का उद्घाटन के लिए आने वाले उपमुख्यमंत्री पवार के स्वागत के लिए ठाणे राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस अध्यक्ष वनिताताई गोतपगार, ठाणे राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस अध्यक्ष नित्यानंद वाघमारे समेत सैकड़ों राकांपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

संबंधित पोस्ट

भाजपा युवा मोर्चा की कोकण विभागीय सह समन्यवक बनी सामाजिक कार्यकर्ता वृषाली वाघुले 

Aman Samachar

सुपर अल नीनो के संभावित असर से निपटने के लिए ठाणे मनपा का जल प्रबंधन पर जोर

Aman Samachar

आल महाराष्ट्र उर्दू भाषण प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल को प्रथम पुरस्कार 

Aman Samachar

मछुआरा समाज के बच्चों को आयएएस , आयपीएस बनाने के लिए कोचिंग की सुविधा – डा संजय निषाद

Aman Samachar

आज प्राथमिक स्कूल शुरू कर छात्राओं को गुलाब देकर महापौर ने किया स्वागत 

Aman Samachar

लेग्रैंड इंडिया ने अपने 12वें अत्याधुनिक अनुभव केंद्र इनोवाल का उद्घाटन किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!